{"_id":"69bc60570be0d2ed8408ace3","slug":"discussion-on-allocation-of-15th-finance-commission-today-works-worth-rs-65-crore-will-be-approved-bareilly-news-c-4-bly1053-846709-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 15वें वित्त आयोग के आवंटन पर मंथन आज, 65 करोड़ के कार्यों पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 15वें वित्त आयोग के आवंटन पर मंथन आज, 65 करोड़ के कार्यों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य मदों में खर्च होगी रकम
बरेली। शहर के विकास की रफ्तार देने के लिए नगर निगम में शुक्रवार को दोपहर एक बजे महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें 15वें वित्त आयोग से आवंटित 65 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा होगी। यह रकम सफाई व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य मदों में खर्च की जाएगी।
बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित सदस्य मौजूद रहेंगे जो शहर की बुनियादी सुविधाओं और लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से विमर्श करेंगे। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में खर्च किया जाएगा। उन कार्यों को चयनित किया जाएगा जिन्हें तत्काल पूरा करने की आवश्यकता है, ताकि आवंटित बजट का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि को लेकर यह सत्र काफी अहम है। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मदों में बजट आवंटित किया जाएगा। इस निर्णय के बाद शहर में चल रही विकास परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। संवाद
Trending Videos