सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   duplicate fertilizer business busted in Pilibhit

UP News: पीलीभीत में नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़, नामी कंपनियों की पैकिंग में बेच रहे धंधेबाज

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में एक तरफ खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ धंधेबाज इसका फायदा उठाने में लगे हैं। नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली खाद बेची जा रही है। गजरौला के बाद अब पूरनपुर में नकली खाद पकड़ी गई है।  

duplicate fertilizer business busted in Pilibhit
पूरनपुर में एक गोदाम में मारा गया छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पीलीभीत जिले में नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली खाद बेची जा रही है। दो दिन पहले गजरौला थाना क्षेत्र और अब पूरनपुर इलाके में नकली खाद पकड़ी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह छापा मारकर एक गोदाम से नकली उर्वरक का भंडार पकड़ा है।

Trending Videos


जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम में नकली डीएपी बनाने की सूचना मिली थी। इस पर एडीओ पंकज कुमार, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह के साथ पूरनपुर क्षेत्र में गजरौला जप्ती के एक गोदाम में छापा मारा गया। गोदाम का ताला खुलवाया गया। गोदाम से 88 बोरी नकली डीएपी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडई पड़ी भारी: बरेली में पुलिस ने आरोपियों को सिखाया ऐसा सबक, हवालात से लंगड़ाते हुए निकले; देखें वीडियो

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोदाम किसका है, यह पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले गजरौला में छापा मारा गया था। यहां से एक दुकान से नकली खाद बरामद हुई थी। नामी कंपनियों के खाली बैग भी मिले थे।

गजरौला में यहां पकड़ी गई थी नकली खाद 
गजरौला क्षेत्र के सुहास मार्ग पर स्थित मैसर्स खान खाद भंडार पर विभागीय टीम ने पुलिस के साथ शनिवार रात छापा मारा था। खाद भंडार को खुलवाया। निरीक्षण में कृभको एनपीके ब्रांड के छपे हुए कुल 38 बैग मिले। हर बैग में 50 किलो नकली खाद थी। मौके पर एक सिलाई मशीन, एनपीके कृभको का एक खाली बैग, इफको एनपीके के 115 खाली बैग और रामबाण एसएसपी के 35 खाली बैग मिले थे। 

Bareilly News: खाद के लिए सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़, धक्कामुक्की, मारपीट की नौबत

इसके अलावा प्रतिष्ठान पर खुशबू फर्टिलाइजर सल्फेट के 84 बैग भी मिले। प्रत्येक बैग का वजन 50 किग्रा था। प्रतिष्ठान के स्वामी कमरूजमा की ओर से कैल्शियम सल्फेट को एनपीके बैग में री पैकिंग कर एनपीके के उच्च मूल्य पर बिक्री कर लाभ अर्जित करने की बात सामने आई। दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान के स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed