सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid namaz will be offered at the Eidgah Bareilly at 10:30 AM

Eid 2026: बरेली के ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी मुख्य नमाज, मस्जिदों से भी वक्त का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में ईद की रौनक छाने लगी है। बृहस्पतिवार को ईद के चांद का दीदार हो सकता है। इसके मद्देनजर ईदगाह सहित शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में इंतेजामियां कमेटी की ओर से ईद की नमाज के वक्त का एलान कर दिया गया है।  

Eid namaz will be offered at the Eidgah Bareilly at 10:30 AM
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईद-उल-फितर का त्योहार चांद के दीदार के बाद 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिहाज से बरेली के ईदगाह सहित शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में इंतेजामियां कमेटी की ओर से ईद की नमाज के वक्त का एलान कर दिया गया है। ईद की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद व साहूकारा की मदीना मस्जिद में सुबह 6:40 मिनट पर नमाज होगी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में सुबह 11 बजे नमाज अदा की जाएगी।

Trending Videos


सुबह सात बजे : दरगाह शाह शराफत मियां, चौकी चौराहा मस्जिद, श्यामतगंत अखाड़े वाली मस्जिद।
सुबह 7:30 बजे : कांकर टोला की छह मीनार मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की अबू बक्र मस्जिद, कटरा मानराय की यतीम खाना मस्जिद।
सुबह आठ बजे : सुभाष नगर की साबरी मस्जिद, सूफी टोला की हाजी काले खान मस्जिद, छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद, कटकुइयां की पतंग शाह मस्जिद, बांसमंडी की जन्नतुल फिरदौस मस्जिद, एजाज नगर गौटिया पुरानी मस्जिद।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8:15 बजे : शाहमत गंज स्थित खानकाह वामिकिया।
सुबह 8.30 बजे : दरगाह बशीर मियां, जसोली की पीराशाह मस्जिद, पीलीभीत रोड की गार्डन सिटी मस्जिद, बांसमंडी की गरीब नवाज़ मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, पुराना शहर की बुद्ध वाली मस्जिद, तिलियापुर की ईदगाह, न्यू कटघर की सकलैनी मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद।
सुबह 8:45 बजे : गली मनिहारान कुतुबखाना की कादरी मस्जिद, जखीरे की दुलिया वाली मस्जिद, इज्जतनगर की रोड नंबर एक वाली मस्जिद।
सुबह नौ बजे : सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम मस्जिद, कुतुबखाने की सुनहरी मस्जिद, कोहाड़ापीर की खान बहादुर खान मस्जिद, मधुवन टाकीज के बराबर मकबरे वाली मस्जिद, नगर निगम की फिरदौसिया मस्जिद, कंघी टोला की नूरी मस्जिद, साहूकारा की रेहानी मस्जिद, मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद।
सुबह 9:30 बजे : किला की जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, खानकाह नियाजिया, सिविल लाइंस नौहमला मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली।
सुबह 10 बजे: बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, कुतुबखाने चौराहे वाली मस्जिद।
सुबह 10:30 बजे : गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद।

आज दिख सकता है ईद की चांद
माह-ए-रमजान का मुबारक महीना अलविदा हो रहा है। बृहस्पतिवार को चांद होने की काफी संभावनाएं है। इसके मद्देनजर यदि 19 मार्च को 29 दिन का चांद देखा जाएगा, अगर बृहस्पतिवार को चांद नजर आता है तो ईद उल फितर का त्योहार 20 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। चांद नजर नहीं आया और कहीं से शरई शहादत भी नहीं मिली तो फिर 30 दिन का चांद मानते हुए 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

ईद का चांद देखने के लिए जानशीन ए ताजुशशरिया काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी, मुफ्ती अफजाल रजवी, कारी काजिम रजा आदि की निगरानी में टीम गठित की गई है। जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि सुन्नी रूयते हिलाल की ओर से दरगाह पर चांद दिखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बरेली के अलावा आसपास के जिले रामपुर, बदायू, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, मुरादाबाद में नुमाइंदे नियुक्त किए गए हैं।

उलेमा व अवाम से अपील की गई है कि कहीं भी अगर चांद नजर आता है तो वो जल्द से जल्द बरेली मरकजी दारूल इफ्ता रूयते हिलाल कमेटी व जमात रजा-ए-मुस्तफा के हेड ऑफिस पर तुरंत संपर्क करें, ताकि समय से ईद के चांद का एलान किया जा सके। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7351172555, 9870669448, 9808800888, 7017436062 जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed