सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers from five villages will have to wait for six months for land allotment.

Bareilly News: भूखंड आवंटन के लिए पांच गांवों के किसानों को छह माह तक करना होगा इंतजार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers from five villages will have to wait for six months for land allotment.
विज्ञापन
आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना के सात में से पांच गांवों के किसानों को भूखंड आवंटन के लिए अभी छह माह तक इंतजार करना होगा। दो गांवों में भूखंड आवंटन की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर, यहां के किसान भूमि क्रय दर का निर्धारण न होने के कारण अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
Trending Videos


परसाखेड़ा आवासीय योजना टियूलिया, धंतिया, हमीरपुर, बोहित, फरीदापुर रामचरण, बल्लिया, मिलक इमामगंज की 522 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होनी है। वर्ष 2023 में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत जमीन देने की सहमति देने के बाद बीच में किसान इन्कार कर रहे थे। फिर कुछ दिनों पहले टियूलिया के 202 व धंतिया के 30 काश्तकारों ने लैंड पूलिंग के लिए सहमति दी थी। एग्रीमेंट के बाद अब लॉटरी सिस्टम से भूखंड आवंटन की तैयारी है। एक सप्ताह बाद झुमका तिराहे पर कार्यक्रम होगा। इन गांवों के अन्य किसानों से भूमि लेकर उनको मुआवजा दिया जाएगा। विभाग का दावा है कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो छह माह बाद अन्य गांवों के किसानों को लैंड पूलिंग स्कीम के तहत भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्यूलिया व धंतिया गांव के 232 किसानों से लैंड पूलिंग स्कीम के तहत एग्रीमेंट कराया है। किसान के नाम जितनी भूमि होगी, उसके एक चौथाई रकबे का प्लाॅट उसके नाम आवंटित किया जाएगा। अन्य गांवों में छह माह बाद भूखंड आवंटन किया जाएगा। - राजेंद्रनाथ राम, अधिशासी अभियंता, आवास एवं विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed