सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father shows no remorse for his actions after killing his son

कलयुगी बाप को अपने पाप पर नहीं पछतावा: बेटे को मार हत्यारोपी बोला- मेरा नहीं, पत्नी के प्रेमी का बेटा था वरुण

संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Feb 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

हत्यारोपी सोमपाल ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने कहा कि वरुण उसका बेटा नहीं, बल्कि पत्नी के प्रेमी का था। पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उसने बेटे को मार डाला। 

Father shows no remorse for his actions after killing his son
शक्ल न मिलने पर पिता ने बेटे को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेटे के हत्यारोपी सोमपाल का नशा उतरा तो भी उसके चेहरे पर अफसोस के भाव नहीं दिखे। उसे मासूम की हत्या का कोई मलाल नहीं था। पुलिस और मीडिया ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि उसके दिल में पत्नी के लिए बहुत नफरत भरी है। उसने साफ कहा कि वरुण मेरा नहीं, बल्कि पत्नी के प्रेमी का बेटा था। 

Trending Videos

 

हत्यारोपी सोमपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अधिकतर मायके में रहती थी। वहीं किसी युवक से उसके संबंध थे। केवल बड़ा बेटा अरुण (5 वर्ष) ही उससे पैदा हुआ है। उसे यकीन है कि वरुण उसका बेटा नहीं था। उसकी शक्ल तक उससे नहीं मिलती थी। उसका गुस्सा पत्नी के चरित्र को लेकर था। उसका कुछ नहीं बिगाड़ सका तो उसके प्रेमी से पैदा हुए बेटे को ही मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रामबेटी ने अधिकारियों को बताया कि उसका पति शराब पीने के साथ ही उससे झगड़ा करता है। शक्की मिजाज का है। उसकी हरकतों से परेशान होकर वह मायके में रहती थी। तब वह उस पर लांछन लगाता था। रोते हुए कहा कि वह बहुत अभागी है। बेटे की हत्या हो गई और वह उसे बचा न सकी। अब अपनी हरकतों की वजह से पति जेल जा रहा है।

यह था मामला
बरेली के भुता में बीते बुधवार को एक कलयुगी पिता ने साल भर के मासूम बेटे से अपनी शक्ल न मिलने और पत्नी पर शक करने की वजह से मासूम को मार डाला। उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव तालाब में फेंक दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सोमपाल शराब पीने का आदी
यूपी के बरेली स्थित भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से गुरुवार सुबह शिकायत करने पहुंची रामबेटी ने बताया कि वह दो महीने से अपने मायके पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव बोनी में रह रही थी। पति सोमपाल शराब पीने का आदी है। वह उन पर शक करते हुए अकसर पिटाई कर देता था।

अरुण और वरुण को ले आया था मां से अपने पास
बुधवार को पति सोमपाल उनके मायके पहुंचा। वहां से बड़े बेटे अरुण व एक साल के बेटे वरुण को जबरन साथ में लेकर गांव अठाना चला गया। बुधवार देर रात किसी समय वरुण की गला दबाकर हत्या की और शव तालाब किनारे छुपा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह मायके से लौट आई। 

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
रामबेटी के साथ पहुंची पुलिस ने तालाब से शव बरामद किया। रामबेटी ने शव की पहचान की और पति सोमपाल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गांव के खेत से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed