{"_id":"698eef5e6dcc15e287062061","slug":"shiva-temples-being-decorated-for-mahashivratri-know-the-mythological-significance-of-nath-mandirs-bareilly-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के लिए सज रहे शिवालय, जानिए बरेली के नाथ मंदिरों का पौराणिक महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के लिए सज रहे शिवालय, जानिए बरेली के नाथ मंदिरों का पौराणिक महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:10 PM IST
सार
बरेली शहर में सात प्राचीन नाथ मंदिर हैं। ये सातों शिवालय शहर को नाथ नगरी की पहचान देते हैं। महाशिवरात्रि के लिए नाथ मंदिरों में भव्य सजावट की जा रही है। फूलों के साथ रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। जानिए इन नाथ मंदिरों का धार्मिक और पौराणिक महत्व...
विज्ञापन
1 of 8
बरेली के नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
डमरू की गूंज और हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई देने लगे, तो समझ लीजिए कि नाथ नगरी अपने आराध्य के सबसे बड़े पर्व के स्वागत के लिए तैयार है। महाशिवरात्रि के लिए इस बार भी शिव मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। प्रशासन और मंदिर समितियों ने सुरक्षा व सुगमता के विशेष इंतजाम किए हैं। कहीं, मंदिरों को भव्य डिजिटल लाइटों से सजाया जा रहा है, तो कहीं जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग का काम पूरा हो चुका है। सात नाथ मंदिरों की मान्यता व महाशिवरात्रि पर चल रहीं तैयारियों को बताती रिपोर्ट....
Trending Videos
2 of 8
बाबा अलखनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
अलखनाथ मंदिर
करीब 1000 वर्ष पुराना बाबा अलखनाथ मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। बताया जाता है कि यहां पर पहले घना वन हुआ करता था। यहीं पर संत अलखिया तपस्या कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पेड़ के नीचे शिवलिंग का पता चला। खोदाई करने पर वहां स्वयंभू शिवलिंग निकला, जिसे वहां स्थापित किया गया। मंदिर के महंत कालू गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर में साफ-सफाई से लेकर सजावट की तैयारियां चल रही हैं। महाशिवरात्रि पर रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
त्रिवटीनाथ मंदिर
प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर का इतिहास 550 वर्ष पुराना है। यहां स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। मान्यता है कि एक चरवाहा तीन वट वृक्षों के नीचे आराम कर रहा था। तब सपने में उसे शिवलिंग की जानकारी हुई। फिर यहां छोटे से मंदिर की स्थापना हुई और भक्तों की मनोकामना पूरी होने लगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर तड़के आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। भक्तों के लिए एक ओर से प्रवेश और दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था रहेगी।
4 of 8
धोपेश्वरनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
धोपेश्वरनाथ मंदिर
कैंट स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर महाभारत कालीन है। मान्यता है कि अत्रि ऋषि के शिष्य धूम्र की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और ऋषि की इच्छा अनुसार यहां पर शिवलिंग के रूप में प्रतिष्ठित हो गए। मान्यता है कि मंदिर में बने कुंड में स्नान करने से सभी प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते है। पुजारी धनश्याम दास ने बताया कि मंदिर को सजाया जा रहा है। एक दो दिन में तैयारी पूरी हो जाएगाी। महाशिवरात्रि पर सुबह आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
बाबा तपेश्वरनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
तपेश्वरनाथ मंदिर
सुभाषनगर स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना है। यहां बाबा भालू दास नाम के संत ने कठिन तपस्या की, जिससे भगवान ने प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए। इसके बाद यहां पर शिवलिंग की स्थापना की गई। भक्तों की भीड़ मंदिर में लगी रहती है। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। मंदिर के महंत बिशन सिंह महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त तड़के से ही भगवान शिव के दर्शन करने आने लगते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।