{"_id":"69cecabd88d7a0762a00274e","slug":"a-70-year-old-retired-teacher-raped-a-six-year-old-girl-faridpur-news-c-185-1-sbly1009-101017-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 70 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक ने की दरिंदगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 70 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने शर्मनाक करतूत की। उसने चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जयदेव
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जयदेव शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त है। चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर वह छह वर्षीय बच्ची को अपने ही खंडहर मकान में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकी भी दी। दुष्कर्म के बाद डरी-सहमी बच्ची ने इस बारे में बताया भी नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद जब उससे पूछा गया तो उसने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के भाई ने दी धमकी
वीडियो डिलीट करने के लिए कहने पर आरोपी के भाई मुन्नू ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है।