सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guard Now Deployed for the Protection of Harshit Mishra Family in Pilibhit

बदायूं दोहरा हत्याकांड: हर्षित के परिजनों की सुरक्षा में अब पूरी गारद तैनात, लापरवाही पर कांस्टेबल निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में हर्षित मिश्रा के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब हर्षित के परिजनों की सुरक्षा में पूरी गारद तैनात की गई है। बता दें कि बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के अफसर हर्षित मिश्रा और सुधीर गुप्ता की 12 मार्च को हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 

Guard Now Deployed for the Protection of Harshit Mishra Family in Pilibhit
हर्षित मिश्रा के परिजन
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचसीपीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई कंपनी के अफसर सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की हत्या मामले में बुधवार को बरेली में हर्षित मिश्रा के परिजनों की एसआईटी टीम से मुलाकात के बाद परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब हर्षित के परिजनों की सुरक्षा में पूरी गारद (एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल) तैनात किए गए हैं। उधर, ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर एसपी ने सुरक्षा में लगे एक कांस्टेबल को निलंबित भी कर दिया है।

Trending Videos


एचपीसीएल प्लांट के अफसर सुधीर गुप्ता और पूरनपुर निवासी हर्षित मिश्रा की 12 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 14 मार्च को जांच के लिए बरेली के कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी के गठन का आदेश दिया था। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। एसआईटी की जांच अंतिम चरण में है। टीम ने पक्ष रखने को हर्षित मिश्रा के परिजन को बरेली बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षित को मिल रही थीं धमकियां  
बुधवार को हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा, मां रानी मिश्रा, भाई वैभव मिश्रा, हर्षित मिश्रा की पत्नी सुमति मिश्रा ने बरेली पहुंचकर अफसरों को जानकारी दी। कहा कि हर्षित मिश्रा को अक्सर शाम के वक्त फोन पर धमकी दी जाती थी। उनके पुत्र ने तो हत्या की आशंका पहले कई बार व्यक्त कर अफसरों से सुरक्षा की मांग और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मगर राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस, प्रशासिनक अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उसके पुत्र की हत्या हुई है।

परिजन बोले- आरोपियों को संरक्षण देने वाले भी दोषी 
उनका आरोप है कि पुत्र की हत्या में आरोपियों को सह और संरक्षण देने वाले भी दोषी है। टीम ने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली थी। बृहस्पतिवार को परिवार की सुरक्षा में लगे एक कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है। 

कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि हर्षित मिश्रा के परिजन की सुरक्षा को चार कांस्टेबल बारी-बारी से लगाए गए थे। उन्हें हटाकर उनकी जगह परिजन की सुरक्षा को एक गार्द पुलिस लाइन से मिली है। इसमें एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल है। जो बारी-बारी से परिजन की सुरक्षा में रहेंगे।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्टया कांस्टेबल की ड्यूटी में लापरवाही पाई गई। उसे निलंबित किया गया है। परिजन की सुरक्षा में अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed