सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agniveer Recruitment Process Age Limit Extended by One Year

अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: एक साल बढ़ी आयु सीमा, दो पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन; कार्यक्रम जारी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। 

Agniveer Recruitment Process Age Limit Extended by One Year
अग्निवीर भर्ती 2026 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए बरेली सेना भर्ती कार्यालय ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार आयु सीमा को एक वर्ष बढ़ाया गया है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अप्रैल है। लिखित परीक्षा जून में होगी। सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता व मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।
Trending Videos


भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती संबंधी जानकारी www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। पहले 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए होगी भर्ती 
यह भर्ती जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए है। नर्सिंग सहायक (एनए, एनए वेट) की अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय की गई है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। एक फॉर्म में दो पद के लिए आवेदन होंगे।

हालांकि, दोनों परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थी को एक विकल्प चुनना होगा। किसी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि बरेली कार्यालय के अधीन बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, सीतापुर जिले आते हैं। यहां के अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed