सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four accused booked for Illegal Encroachment on Methodist Girls Inter College Sports Ground in Bareilly

Bareilly News: मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर किया अवैध कब्जा, ठेकेदार समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा होने पर डीआईओएस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

four accused booked for Illegal Encroachment on Methodist Girls Inter College Sports Ground in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की बेशकीमती जमीन और खेल मैदान को भूमाफिया और उसके सहयोगियों ने कब्जा लिया। स्कूल से मिशन अस्पताल को जाने वाला रोड भी चौहद्दी में मिलाकर खुर्द-बुर्द कर दिया गया। मामले में स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर कमिश्नर ने तीन सदस्यीय अधिकारियों से जांच कराई। इसके आधार पर डीआईओएस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Trending Videos


इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने डॉ. न्यूटन एम. परमार प्राधिकृत सचिव कंस्टीट्यूटेड एर्टानी, सुनील मसीह अधिशासी सचिव एक्जीक्यूटिव बोर्ड नॉर्थ इंडिया रीजनल कांफ्रेंस, मैसर्स क्षितिज इंटरप्राइजेज पार्टनरशिप फर्म व हरीश अरोरा के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि किला छावनी निवासी अमर सिंह राठौर ने इस कब्जे की शिकायत की थी। इस मामले में मंडलायुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इनमें अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे को जांच दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामला 
कमेटी ने कमिश्नर को जो रिपोर्ट सौंपी उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि आरोपियों ने स्कूल के खेल मैदान का स्वरूप बिगाड़कर उस पर कब्जा कर लिया है। किसी वक्त में यहां खेल के तीन मैदान, दो वॉलीबॉल कोर्ट और एक बास्केटबॉल कोर्ट था। इस संपत्ति पर अब लीज डीड की आड़ में कब्जा किया गया है। पहले भी आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कोतवाल धनंजय पांडेय ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed