सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another Special Train Between Amritsar and Kolkata to Operate via Gorakhpur from Bareilly

UP: अमृतसर-कोलकाता के बीच एक और विशेष ट्रेन, बरेली से वाया गोरखपुर होगा संचालन; समय सारिणी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने बरेली होकर एक और विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेन अमृतसर-कोलकाता के बीच चलेगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। 

Another Special Train Between Amritsar and Kolkata to Operate via Gorakhpur from Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे ने बरेली होकर चलने वाली एक और ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी की समय सारिणी जारी की है। आरक्षित श्रेणी की इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर होते हुए 13 अप्रैल से दो जुलाई तक 12-12 फेरों के लिए अमृतसर-कोलकाता के बीच किया जाएगा।

Trending Videos


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04624 अमृतसर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद जालंधर, अंबाला, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए तीसरे दिन दोपहर तीन बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


04623 कोलकाता-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से सुबह पांच बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बरेली आएगी और रात 12:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की इस गाड़ी में टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है।

लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी का मार्ग परिवर्तित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान उत्तर भारत से दक्षिण भारत जाने-आने वाली कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सात अप्रैल से 26 मई तक 05073 बंगलूरू-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वर्धा, बडनेरा, नरखेर, इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। 11 अप्रैल से 23 मई तक 05074 लालकुआं-बंगलूरू साप्ताहिक विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी, नरखेर, बडनेरा, वर्धा के रास्ते चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed