सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over Punjab Teenage girl Religious Conversion in Bareilly

Bareilly News: पंजाब की किशोरी के धर्म परिवर्तन का मचा शोर, पुलिस की जांच में सामने आई ये हकीकत

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पंजाब की किशोरी को सरनिया गांव में लाया गया है। उसकी धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में ताला लगा मिला। जांच में सूचना भ्रामक निकली। किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी। 

Uproar over Punjab Teenage girl Religious Conversion in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया के एक घर में पंजाब की किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने की सूचना से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर में ताला लगा मिला। कोई साक्ष्य या शिकायत न मिलने पर पुलिस ने तफ्तीश बंद कर दी। बताया जा रहा है कि परिवार पंजाब में रहकर काम करता है। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को किसी ने फोन पर सूचना दी कि पंजाब की किशोरी को सरनिया के एक घर में लाकर रखा गया है। यहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की तैयारी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। घर में ताला पड़ा था। ग्रामीणों ने अलग-अलग तरह की बातें बताईं। किसी ने बताया कि परिवार के लोग घर में थे, वे ऑटो में बैठकर कहीं चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना को बताया भ्रामक 
कुछ लोगों ने बताया कि परिवार के लोग दूसरे प्रांत में काम करते हैं और घर में ताला काफी समय से पड़ा है। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन भलाई बुराई के डर से कोई लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं हुआ। तब पुलिस वापस चली आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना भ्रामक लग रही है, काफी जांच पड़ताल के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed