{"_id":"69d73e54621cc0081a042605","slug":"notices-pasted-on-buildings-constructed-on-encroached-land-in-bareilly-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों पर नोटिस चस्पा, नगर निगम ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों पर नोटिस चस्पा, नगर निगम ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:42 AM IST
सार
बरेली में कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर नगर निगम ने नोटिस चस्पा दिया है। जिसमें दुकानदारों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा न करने पर बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। इस नोटिस से दुकानदारों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
1 of 8
मलबे में सामान तलाशते दुकान के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर नगर निगम ने सख्ती तेज कर दी है। कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर दोबारा बुलडोजर कार्रवाई शुरू करने से पहले अतिक्रमण की जद में आ रहे दर्जनभर पक्के भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इससे क्षेत्र में खलबली मची है। संबंधित लोगों को 24 घंटे के भीतर खुद अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। अन्यथा की स्थिति में मकानों पर बुलडोजर चलवाने और उसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूलने की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos
2 of 8
टूटी दुकान में बैठे व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ग्रिड योजना के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटे चौराहे तक व कोहाड़ापीर से नैनीताल रोड पर इज्जतनगर पुल से पहले तक करीब 2.4 किलोमीटर लंबी सड़कों का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए मंगलवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को भी टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण के दायरे में आने वाले भवनों को चिह्नित कर वहां नोटिस चस्पा किए। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बुलडोजर कार्रवाई के डर से कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए। दिनभर क्षेत्र में हथौड़े चलते रहे। पक्के निर्माण तक गिराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
बुलडोजर से गिराई गईं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
एक्सईएन राजीव राठी ने कहा कि कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान कभी भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
धार्मिक स्थलों के आसपास भी चला अभियान
कोहाड़ापीर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल सड़क तक सीमित नहीं रही, बल्कि धार्मिक स्थलों के आसपास बने अवैध निर्माण पर भी सख्ती दिखाई गई। हालांकि, धर्मस्थल को छूने से परहेज किया।
4 of 8
दुकानों से सामान लेकर जाते दुकानकार व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन मलबे में सामान तलाशते रहे दुकानदार
नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को भी कोहाड़ापीर चौक से धर्मकांटा रोड तक हलचल रही। सुबह होते ही व्यापारी और दुकानदार अपने-अपने टूटे भवनों का मलबा समेटते रहे। उसी मलबे में वे अपनी उपयोगी वस्तुएं, सामान आदि तलाशते रहे। इस दौरान कई व्यापारियों ने नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त समय दिए की गई इस कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
कुछ दुकानदारों ने मुआवजे की मांग भी उठाई। उधर, नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शहर को व्यवस्थित करने के लिए जरूरी बताया जा रहा है। प्रभावित व्यापारी अब नुकसान का आकलन करने और अपने व्यवसाय को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी ने बताया है कि विकास कार्य से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है। 75 से 80 पक्के निर्माण इसकी जद में आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।