सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Records 9 mm of Rainfall in 24 Hours Temperature Drops by 8 Degrees

Weather: बरेली में 24 घंटे में नौ मिमी बारिश, आठ डिग्री लुढ़का तापमान, मौसम ने कराया ठंड का अहसास

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बुधवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिससे अप्रैल में फरवरी जैसी हल्की ठंड का अहसास होने लगा। बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। फॉल्ट होने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। बारिश बंद होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। 

Bareilly Records 9 mm of Rainfall in 24 Hours Temperature Drops by 8 Degrees
बरेली में बुधवार को तेज बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सप्ताहभर से मंडरा रहे बादल बुधवार को आधे घंटे तक झूमकर बरसे। इससे दिन का पारा आठ डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज हुआ। अप्रैल में फरवरी जैसी हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह ही धूप खिल गई है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 
Trending Videos


मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, करीब चार साल बाद अप्रैल में महज एक दिन (24 घंटे) में नौ मिमी बारिश हुई। इससे पहले 2024 में चार, 2023 में दो, 2022 में पांच, 2021 में छह मिमी बारिश हुई थी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल में  पाकिस्तान और पंजाब के पास मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल के संयुक्त प्रभाव से पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। तेज हवा संग घने बादल चार साल बाद अप्रैल में 24 घंटे में हुई नौ मिमी बारिश, हवा ने कराया ठंड का अहसास घिरे और अंधेरा सा हो गया। अनुकूल माहौल मिलने पर करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार 
झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.1 डिग्री दर्जन किया गया। शाम को हवा और सर्द होने लगी और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 85 फीसदी रही। मौसम विशेषज्ञ ने बृहस्पतिवार को भी अनुकूल माहौल बनने पर बादल छाने और बारिश के आसार जताए हैं। फिलहाल सुबह से ही मौसम साफ है और धूप खिल हुई है।  

बारिश से छह उपकेंद्र ठप, लोकल फॉल्ट की झड़ी
तेज हवा व बारिश के चलते बुधवार को शहर के छह उपकेंद्र ठप हो गए। आठ अन्य फीडरों से भी आपूर्ति बंद रही। बारिश थमने के बावजूद फॉल्ट की मरम्मत में देरी होने से उपभोक्ता परेशान हुए। रामपुर बाग स्थित बिजली निगम के दफ्तर में भी कर्मचारी मोवाइल फोन की टार्च जलाकर जरूरी काम निपटाते दिखे। इस दौरान हेल्प डेस्क पर फोन घनघनाते रहे।

दोपहर करीब एक बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई तौ सदर कैंट में तार टूटकर नाले में गिर गया। इससे 1:40 बजे बिजली कट गई। सिविल लाइंस प्रथम, हेलेन रोड, सर्किट हाउस क्षेत्र में आधे घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही। डीडीपुरम फीडर 1:15 से 2:30 बजे तक बंद रहा। दोपहर एक बजे तार टूटकर गिरने से मोहनपुर नकटिया उपकेंद्र से जुड़े भरतौल फीडर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। 1:03 बजे मढ़ीनाथ उपकेंद्र से जुड़ा सीवर प्लांट फीडर ट्रिप हो गया।

सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के फीडर में 1:38 बजे फॉल्ट हुआ। यहां 2:37 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सिंधुनगर में भी आपूर्ति बाधित रही। रामपुर बाग उपकेंद्र दोपहर करीब एक बजे फेल हो गया। इसे 2:36 बजे चालू किया जा सका। कुछ देर बाद फिर बिजली चली गई। कोहाड़ापीर उपकेंद्र भी ब्रेकडाउन हो गया। हरूनगला उपकेंद्र तेज हवा के चलते 1:35 बजे फेल हो गया।

तेज हवा व बारिश के कारण मिशन कपाउंड उपकेंद्र से 1:28 बजे बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सीबीगंज उपकेंद्र 1:15 बजे ट्रिप हुआ। 1:55 बजे तक सीबीगंज को छोड़कर अन्य सभी फीडर शुरू कर दिए गए। बालीपुर ट्रांसमिशन फीडर प्रभावित होने से 1:35 बजे दुर्गानगर उपकेंद्र भी ठप हो गया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिन जगहों पर बारिश के कारण फॉल्ट आए थे, उनको जल्द ठीक कराया गया। शाम तक सभी जगह आपूर्ति बहाल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed