Bareilly News: बरेली कॉलेज में बुलेट पर सवार होकर परीक्षा हॉल तक पहुंची छात्रा, वीडियो वायरल
बरेली कॉलेज में एक छात्रनेता ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। वह एक छात्रा को बुलेट पर बैठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचा। उसे किसी ने रोका तक नहीं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कॉलेज में सोमवार को शाम की पाली में परीक्षा देने के लिए एक छात्रा साथी छात्रनेता के साथ बुलेट पर बैठकर परीक्षा हॉल तक गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच बरेली कॉलेज प्रशासन ने पहचान कराकर आरोपी छात्रनेता और छात्रा पर कार्रवाई की बात कही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम की पाली की परीक्षा शुरू होने से महज पांच मिनट पहले बीकॉम ब्लॉक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज आवाज के साथ आकर रुकी। इस पर सवार एक छात्रा और एक युवक नीचे उतरे। खुद को छात्रनेता बताने वाला युवक छात्रा को परीक्षा कक्ष तक छोड़ने गया।
परीक्षा कक्ष तक पहुंची बाइक
किसी ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए सीधे कक्ष के बाहर तक बुलेट से आई और बुलेट बिना किसी रोक-टोक के तेज आवाज करती हुई कॉलेज परिसर से बाहर निकल गई।
यह भी पढे़ं- UP: 'हनीमून पर मेरा हश्र भी...', पत्नी की करतूत से सदमे में पति, थाने में रोकर बोला- शुक्र है जिंदा हूं
वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने घटना की जांच के आदेश देते हुए केंद्र प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि वीडियो के जरिये दोनों की पहचान की जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.