फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular operation of Kasganj-Aishbagh Express started schedule of four trains changed

Bareilly News: कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, चार ट्रेनों का शेड्यूल बदला

Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
सार

कासगंज-ऐशबाग रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन 11 साल बाद गेज परिवर्तन के कारण फिर से चल रही है। इसके चलते चार पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Regular operation of Kasganj-Aishbagh Express started schedule of four trains changed
कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्घाटन ट्रेन के बाद 15312-11 कासगंज-ऐशबाग रुहेलखंड एक्सप्रेस का सोमवार से प्रतिदिन नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन के लिए एलएचबी कोच की चेयरकार रैक मिल गई है। पहले दिन उद्घाटन ट्रेन में स्मारिका टिकट पर 300 से ज्यादा लोगों ने यात्रा की। इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन मीटरगेज लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित किए जाने के कारण 11 साल पहले बंद कर दिया गया था। सोमवार से इस गाड़ी का नियमित संचालन शुरू होने के कारण चार पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। 55316 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर पीलीभीत से 7:05 बजे के स्थान पर 6:55 बजे चलने के बाद 8:41 बजे के स्थान पर 8:23 बजे इज्जतनगर आएगी। 
विज्ञापन


इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू को भी बरेली सिटी-इज्जतनगर के बीच निरस्त कर दिया गया है। यह गाड़ी भी अब पीलीभीत-बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर तक चलेगी। बरेली सिटी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म कम होने के कारण 75301-02 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन को भी अब इज्जतनगर-टनकपुर के बीच चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं-प्रतापनगर विशेष ट्रेन के फेरों को दिया विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने लालकुआं-प्रतापनगर विशेष गाड़ी के फेरों को 28 सितंबर तक विस्तार दिया है। जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि 09119 प्रतापनगर-लालकुआं विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को प्रतापनगर से शाम पांच बजे चलने के बाद बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे बदायूं, 9:55 बजे बरेली जंक्शन, 10:15 बजे बरेली सिटी, 10:35 बजे इज्जतनगर आएगी और बहेड़ी, किच्छा होते हुए दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

09120 लालकुआं-प्रतापनगर विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से अपराह्न 3:50 बजे चलने के बाद शाम 5:40 बजे इज्जतनगर, छह बजे बरेली सिटी, 6:15 बजे बरेली जंक्शन आएगी। शाम सात बजे बदायूं और अगले दिन सुबह 11:20 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed