सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal of Sadar Tehsil arrested for taking bribe of ten thousand rupees in Bareilly

Bareilly News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर मांगी थी रकम

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सदर तहसील के लेखपाल महेश कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम ने सेवायोजन कार्यालय के सामने उसकी गिरफ्तारी की और कोतवाली ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

Lekhpal of Sadar Tehsil arrested for taking bribe of ten thousand rupees in Bareilly
आरोपी लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली की सदर तहसील के लेखपाल महेश कुमार को महिला का हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को सेवायोजन कार्यालय के सामने से उसकी गिरफ्तारी की और कोतवाली ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जेब व कमरे की तलाशी के दौरान 5300 रुपये और मिले। आरोपी बांदा जिले के थाना मटौंध के गांव बसहरी का निवासी है। वह बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बीएस चाहर के मकान में किराये पर रहता है।

Trending Videos


एंटी करप्शन थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि सुभाषनगर निवासी भारतेंदु सिंह सोनकर ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें किसी व्यावसायिक कार्य के लिहाज से अपनी पत्नी का हैसियत प्रमाणपत्र बनवाना था। लेखपाल महेश कुमार ने इसके बदले दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर उन्होंने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के निर्देशानुसार भारतेंदु ने लेखपाल को रुपये देने के लिए हामी भर ली। तय समय के मुताबिक सोमवार शाम को तहसील के सामने सेवायोजन दफ्तर के पास लेखपाल महेश कुमार ने भारतेंदु को अपने कमरे पर बुलाया। यहां जैसे ही लेखपाल ने हाथ में रुपये लिए, एंटी करप्शन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके हाथ धुलवाए तो नोटों पर लगे केमिकल की वजह से पानी गुलाबी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed