सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man beaten to death his wife and son suspected in Bareilly

Bareilly News: घर में पीटकर मजदूर की हत्या, छत पर पड़ा मिला खून से सना डंडा; पत्नी और बेटे पर शक

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव घर में ही पड़ा मिला। पुलिस को मृतक की पत्नी और बेटे पर शक है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

man beaten to death his wife and son suspected in Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर इलाके के छोटी बिहार में हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। शव कई घंटे पुराना होने के बावजूद घर में मौजूद पत्नी और बेटे ने पुलिस नहीं बुलाई। प्राथमिक तौर पर पत्नी और बेटा शक के दायरे में हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

Trending Videos


इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात साढ़े नौ बजे यूपी 112 को कॉल कर छोटी बिहार के एक मकान में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस के साथ वह भी मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 42 साल के बालकराम का शव घर में पड़ा है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस घर की छत पर गई तो वहां खून से सना डंडा पड़ा था। पुलिस ने शव को सील करवा दिया। साथ ही परिवार के लोगों व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ को नहीं मिले सही जवाब
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर जाकर परिजनों से पूछताछ की। पता लगा कि बालकराम मजदूरी करते थे और शराब के लती थे। उनकी पत्नी रेखा लोगों के घरों में काम करती हैं और बेटा अजय एक होटल में तंदूर कारीगर है। इन दोनों से पूछा तो बताया कि वह लोग शाम को जब काम से लौटे तो बालकराम का शव इसी हालत में मिला। 

आसपास के लोगों से पूछा तो पता लगा कि घटना शाम चार बजे के करीब की है। अजय और उसकी मां सीओ को यह नहीं बता सके कि उन्होंने शाम से ही घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी। मृतक की पत्नी और बेटे पर ही हत्या का शक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed