सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many youths participated in the Agniveer recruitment rally on the first day in Bareilly

अग्निवीर भर्ती रैली: बरेली में पहले दिन 12 जिलों के 850 युवाओं ने लगाई दौड़, 550 सफल रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली स्थित जाट रेजीमेंट सेंटर में बुधवार से अग्निवार भर्ती रैली शुरू हो गई। पहले दिन 12 जिलों के 850 युवाओं ने सेना में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई। इसमें 550 अभ्यर्थी सफल रहे। इनका बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 

many youths participated in the Agniveer recruitment rally on the first day in Bareilly
अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सेना में टेक्निकल अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को 12 जिलों के 850 युवाओं ने जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में दौड़ लगाई। इनमें 550 ने सभी परीक्षण पास करते हुए अपनी काबिलियत दिखाई। सफल युवाओं को बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को ही 12 जिलों के युवा लिपिक और टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए किस्मत आजमाएंगे।

Trending Videos


भारतीय सेना में अग्निवीर के टेक्निकल, लिपिक, जनरल ड्यूटी पदों पर 9452 युवाओं की भर्ती रैली 23 जनवरी तक चलेगी। पहले दिन 1094 युवाओं को भर्ती रैली में हिस्सा लेना था, लेकिन 850 ने ही दौड़ व अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों में हिस्सा लिया। मंगलवार रात से ही युवाओं का जाट रेजीमेंट केंद्र पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन निकलते ही रैली में हिस्सा लेने वाले युवाओं का प्रवेश शुरू कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से जाट रेजीमेंट के सामने हाईवे पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया। अब यह व्यवस्था 23 मार्च तक लागू रहेगी।

सुरक्षा के लिहाज से दो प्लाटून पीएसी के अलावा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती रही। रेजीमेंट के बाहर भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी गई। सेना की इंटेलिजेंस यूनिट ने भी नजर बनाए रखी। जांच पड़ताल के बाद ही युवाओं को प्रवेश दिया गया।

many youths participated in the Agniveer recruitment rally on the first day in Bareilly
शारीरिक परीक्षा देते अभ्यर्थी - फोटो : सेना
ई-बसें बनीं सहारा, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने वसूला ज्यादा किराया
भर्ती के लिए नगरीय बस सेवा के तहत शहर में संचालित 25 ई-बसों को युवाओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से जाट रेजीमेंट के बीच चलाया गया। ज्यादातर बसें फुल होकर चलीं। इससे भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को सहूलियत मिली। 

दूसरी ओर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमानी करते हुए दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों से ज्यादा किराया वसूल किया। सीतापुर के गौरव राठौर ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे से जाट रेजीमेंट सेंटर तक का ऑटो वाले ने 50 रुपये किराया लिया।
 

इन जिलों के युवाओं ने लिया हिस्सा, 13 से जीडी पद की भर्ती रैली
सेना भर्ती कार्यालय बरेली के तहत आने वाले बरेली, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत और हरदोई जिलों के युवाओं ने बुधवार को दौड़ सहित अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। 11 और 12 मार्च हो टेक्निकल व लिपिक पदों पर भर्ती रैली के बाद 13 से 23 मार्च तक इन जिलों के युवाओं की जनरल ड्यूटी (जीडी) पदों पर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जनरल ड्यूटी पदों पर अधिक संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed