सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation bulldozers run on illegal encroachments in Bareilly

Bareilly News: अवैध कब्जों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, कब्जामुक्त कराई बेशकीमती सरकारी जमीन

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जा करने वालों पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहा दिया। इसके अलावा अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया। 

Municipal Corporation bulldozers run on illegal encroachments in Bareilly
सरकारी जमीन पर संचालित हो रही थी डेयरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने कालीबाड़ी-फल्तूनगंज क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित की जा रही एक डेयरी को जमींदोज कर करीब 200 वर्गगज बेशकीमती भूमि को कब्जामुक्त कराया। चौपुला क्षेत्र में भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। 

Trending Videos


कालीबाड़ी इलाके में काफी समय से नगर निगम की भूमि पर डेयरी संचालित की जा रही थी। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह के नेतृत्व में दस्ता मौके पर पहुंचा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। निगम के अधिकारियों के अनुसार, डेयरी संचालक को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह इसकी अनदेखी कर रहा था। सोमवार को कार्रवाई शुरू होते ही कब्जेदारों ने टीम को रोकने और विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्रवर्तन दल के सिपाहियों ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया और पूरी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग अवरुद्ध करने पर जुर्माना भी लगाया गया 
इसके बाद निगम का दस्ता चौपुला चौराहे पर पहुंचा। वहां दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ पर काउंटर लगाकर आवागमन बाधित कर रखा था। टीम ने न सिर्फ इन काउंटरों और अवैध ढांचों को हटवाया, बल्कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में कब्जेदारों से मौके पर ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि शहर को कब्जा मुक्त बनाने और सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed