सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in Smart City works, notice to blacklist firm

Bareilly News: स्मार्ट सिटी कार्यों में लापरवाही, फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence in Smart City works, notice to blacklist firm
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शहर में कराए गए विकास कार्यों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर आगरा की देव कंस्ट्रक्शन फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। सीईओ ने इसे अंतिम चेतावनी करार देते हुए फर्म को तीन दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर रामपुर गार्डन, डीडीपुरम, प्रेमनगर के लोगों में आक्रोश है। पार्षद शशि सक्सेना के अनुसार, इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। यहां कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों पर सुरक्षा के लिहाज से लगाई जाने वाली सफेद रिफ्लेक्टिव पट्टियां तक मिट चुकी हैं। इससे रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद राजेश अग्रवाल के मुताबिक, रामपुर बाग, कचहरी और आवास विकास क्षेत्र में रोड साइड ड्रेन और फुटपाथ की स्थिति अत्यंत दयनीय है। निर्माण करने वाली एजेंसी मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने एजेंसी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
उन्होंने बताया कि फर्म की ओर से अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। फर्म ने फील्ड पर पर्याप्त लोगों की तैनाती नहीं की है। इससे रखरखाव का कार्य प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार की ओर से संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। प्रशासन ने तीन दिन के भीतर सभी अधूरे कार्यों को पूरा कराने और साक्ष्य के तौर पर फोटो रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने के लिए कहा है। अन्यथा फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed