सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one hundred years old Shivling found in Bareilly Madhavbari

UP News: बरेली के माधवबाड़ी में मिला 100 साल पुराना शिवलिंग, दर्शन को उमड़े लोग, शुरू की पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

नई बस्ती माधवबाड़ी के होली चौराहे पर मंगलवार शाम धार्मिक माहौल बन गया, जब मंदिर के पुनर्निर्माण के दौरान जमीन में शिवलिंग मिला। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। 

one hundred years old Shivling found in Bareilly Madhavbari
जमीन में मिला शिवलिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बरेली के नई बस्ती माधवबाड़ी के होली चौराहे पर मंदिर के पुनर्निर्माण के दौरान मंगलवार शाम जमीन से शिवलिंग प्रकट हुआ। बताया जाता है कि दुर्गा मंदिर के पीछे बने भोलेनाथ मंदिर का बीते 15 दिनों से पुनर्निर्माण चल रहा था।

लोगों ने शुरू की पूजा अर्चना
मंदिर कमेटी के सदस्य संतोष कुमार के अनुसार, मंदिर के फर्श को हटाते समय मजदूरों ने एक के बाद एक करीब सात ईंटों की परतें निकालीं। इसके नीचे से लगभग पुराना शिवलिंग सामने आया। जमीन से शिवलिंग निकलते ही वहां भक्तों का तांता लगा गया। स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। भोलेनाथ के जयकारे लगाए। शिवलिंग के दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर को दिया जाएगा भव्य रूप 
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्राचीन शिवलिंग को मंदिर में ही विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा और मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक धरोहर बताया। उनका कहना है कि भोलेनाथ का यहां प्रकट होना आस्था को और मजबूत करेगा। क्षेत्र में देर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही और हर तरफ जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed