सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Red marks on 400 buildings in Koharapir in Bareilly

Bareilly News: कोहाड़ापीर में 400 भवनों पर लगाए गए लाल निशान, नगर निगम की कार्रवाई से लोगों में खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। नगर निगम की टीम ने कोहाड़ीपार में चार सौ भवनों पर लाल निशान लगाया है। नगर आयुक्त का कहना है कि चिह्नित भवनों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Red marks on 400 buildings in Koharapir in Bareilly
सड़क किनारे पड़ा दुकानों का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के लिए कोहाड़ापीर में अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए नगर निगम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। टीम ने करीब 400 भवनों पर लाल निशान लगाए। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) से दुकान व मकान खरीदा था। इसके बावजूद उसे अतिक्रमण के दायरे में बताकर निशान लगाए जा रहे हैं।

Trending Videos


नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कोहाड़ापीर से लल्ला मार्केट तक जेसीबी से अतिक्रमण हटाया था। बृहस्पतिवार को टीम कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से कुदेशिया फाटक तक अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची थी। स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से टीम को लौटना पड़ा था। शुक्रवार को भी टीम कोहाड़ापीर पहुंची। एमबी इंटर कॉलेज से कृष्णकुंज तक लाल निशान लगाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाएं तरफ 10 तो दाएं तरफ 15.6 फुट पर निशान लगाए जा रहे हैं। दुकान व मकान टूटने के बाद लोगों के चेहरे पर बेबसी देखी गई। कुछ लोग खुद ही अपना घर तोड़ते नजर आए तो कुछ पूर्व में तोड़े गए मकान का मलबा समेटने में जुटे रहे। वहां जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों ने गिनाए नुकसान
अधिवक्ता गीता गुप्ता ने कहा कि मैंने 2005 में डॉ. पूनानी से मकान लिया था और उन्होंने बीडीए से इसे खरीदा था। अब बीडीए के भवन की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। बीना बिग ने कहा कि नीचे 10 फुट दुकान टूटेगी तो ऊपर का आवासीय हिस्सा अपने आप गिर जाएगा। इससे मेरे घर व बैंक का नुकसान होगा। मकान को 1987 में खरीदा था।

कैलाश रानी ने कहा कि मैंने 35 साल पहले बरेली विकास प्राधिकरण से दुकान खरीदी थी। अब दुकान के अंदर 10 फुट पर लाल निशान लगा दिया गया है। अमनदीप सक्सेना ने कहा कि मैंने वर्ष 2020 में दुकान ली थी। अब 10 फुट पर लाल निशान लगने के बाद सिर्फ दो मीटर हिस्सा ही बचेगा। इससे मेरा रेस्टोरेंट बंद हो जाएगा। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को 400 भवनों पर लाल निशान लगाए गए हैं। अब उनको नोटिस दिए जाएंगे। जिनके पास भवनों की रजिस्ट्री व अन्य साक्ष्य होंगे, उनको देखा जाएगा। उसके बाद ही बुलडोजर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed