सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspector Crime Found Dead in The Bathroom Death Suspected to be Due to Heart Attack

Shahjahanpur News: बाथरूम में मिला पुवायां थाने के इंस्पेक्टर क्राइम का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में पुवायां थाने के इंस्पेक्टर क्राइम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई है। 

Inspector Crime Found Dead in The Bathroom Death Suspected to be Due to Heart Attack
इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाने में निरीक्षक अपराध (इंस्पेक्टर क्राइम) के पद पर कार्यरत और वर्तमान में कार्यवाहक थाना प्रभारी 49 वर्षीय राजेश कुमार शनिवार सुबह आवास के बाथरूम में मृत पाए गए। डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos


मूलरूप से उन्नाव के थाना बारा सगवर के गांव हिश्यामपुर निवासी राजेश कुमार वर्ष 1997 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद पदोन्नति पाते हुए इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे थे और पुवायां थाने में 29 अगस्त 2025 से तैनात थे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह बीमारी के कारण अवकाश पर गए थे। राजेश कुमार के पास थाना प्रभारी का चार्ज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल रिसीव न होने पर आवास में पहुंचे पुलिसकर्मी 
शनिवार सुबह राजेश कुमार थाना परिसर में बने आवास के बाथरूम में नहाने गए थे। स्टाफ के कई बार कॉल करने पर भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो पुलिसकर्मी आवास पर पहुंचे। राजेश कुमार को बाथरूम में पड़ा देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। राजेश को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। 
 

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे 
जानकारी पाकर तमाम पुलिसकर्मी सीएचसी पहुंचे। राजेश कुमार के परिजनों और अधिकारियों को भी सूचना दी गई। एसपी ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली। राजेश कुमार के परिजन शाहजहांपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।  

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पुवायां के इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार को सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, हार्ट अटैक से मौत प्रतीत हो रही है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed