{"_id":"69da07e62626aaaa9e0a05c1","slug":"video-protest-against-fees-hike-of-private-schools-in-shahjahanpur-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:05 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गोरक्षक संघ ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस और तय दुकानों से पुस्तकें खरीदने को मजबूर किए जाने के विरोध में शनिवार को खिरनीबाग चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से जोरदार नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे और नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया। इसके चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि निजी विद्यालय मनमानी फीस वसूल रहे हैं। मनचाही पुस्तक की दुकान से किताबें खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। दस रुपये की कीमत ऊंचे दामों पर बेचकर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। पुराना पाठ्यक्रम बेच देते हैं। वापसी करने पर अभद्रता की जाती है। अभिभावकों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जएगा। उन्होंने किताबों के अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने, गैगस्टर, रासुका की कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, राजेश अवस्थी, नीरज, महेंद्र, नितिन, छोटे राम, दुर्गेश कुमार, दिलदार, उजैब आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।