{"_id":"69d9dc92489cdc859d0d820a","slug":"seven-lakh-names-removed-from-voter-list-in-bareilly-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SIR: बरेली में सात लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, 2.57 लाख जोड़े गए; इस विधानसभा क्षेत्र में कटे सर्वाधिक नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: बरेली में सात लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, 2.57 लाख जोड़े गए; इस विधानसभा क्षेत्र में कटे सर्वाधिक नाम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली जिले में सात लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। 2.57 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। जिले में करीब साढ़े पांच महीने तक चले एसआईआर अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया। बरेली जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 166 दिन तक चले अभियान में 7,14,753 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जबकि 2,57,920 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक नाम काटे और बढ़ाए गए हैं। कैंट विधानसभा दूसरे स्थान पर है।
Trending Videos
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंतिम मतदाता सूची जारी की। इसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई है। वहीं सबसे ज्यादा मतदाता बढ़ने के मामले में बरेली प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर में लगाए गए थे इतने कार्मिक
27 अक्तूबर 2025 को एसआईआर सर्वे शुरू हुआ था। इसमें नौ निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), 165 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), 3,835 बीएलओ व 386 सुपरवाइजर लगाए गए थे। जिले में 34,05,820 मतदाता, 3,499 मतदेय स्थल और 1,931 बूथ थे। एसआईआर जब शुरू हुआ तो जनपद का ईपी (इलेक्टर पापुलेशन) अनुपात 59.98 फीसदी और लिंगानुपात 872 था।
छह जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची में 26,91,067 मतदाता बचे। 7,14,753 लोगों के नाम सूची से हटाए गए। नो मैपिंग के कारण 2,20,711 और अन्य विसंगतियों के कारण 3,58,387 मतदाताओं को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर सुनवाई के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ तो जिले में 29,48,987 मतदाता सामने आए। यानी मसौदा सूची की तुलना में 2,57,920 मतदाताओं के नाम बढ़े।
किस विधानसभा में कितने नाम घटे और बढ़े
14 साल में कुल आबादी में 12.68 लाख की वृद्धि
एसआईआर सर्वे में वर्ष 2011 से 2025 के बीच जिले की आबादी में 12.68 लाख की वृद्धि होने का अनुमान भी सामने आया है। वर्ष 2011 में जिले की आबादी 4448359 थी। इसमें 2357665 पुरुष और 2090694 महिलाएं थीं। वर्ष 2025 में जनसंख्या बढ़कर 5716720 होने का अनुमान है। इसमें 3029909 पुरुष और 2686811 महिलाएं हैं।
| विधानसभा | नाम कटे | नाम बढ़े |
| बरेली | 1,65,207 | 47,550 |
| कैंट | 1,34,345 | 34,966 |
| बिथरी चैनपुर | 77,506 | 32,501 |
| फरीदपुर | 69,329 | 27,518 |
| भोजीपुरा | 65,043 | 32,873 |
| बहेड़ी | 58,997 | 25,061 |
| नवाबगंज | 48,874 | 18,640 |
| आंवला | 48,024 | 19,846 |
| मीरगंज | 47,428 | 18,965 |
14 साल में कुल आबादी में 12.68 लाख की वृद्धि
एसआईआर सर्वे में वर्ष 2011 से 2025 के बीच जिले की आबादी में 12.68 लाख की वृद्धि होने का अनुमान भी सामने आया है। वर्ष 2011 में जिले की आबादी 4448359 थी। इसमें 2357665 पुरुष और 2090694 महिलाएं थीं। वर्ष 2025 में जनसंख्या बढ़कर 5716720 होने का अनुमान है। इसमें 3029909 पुरुष और 2686811 महिलाएं हैं।
4255 दिव्यांगों के नाम कटे, 1085 के बढ़े
एसआईआर सर्वे शुरू हुआ तो 27 अक्तूबर 2025 को जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 28,912 थी। मसौदा सूची में इनकी संख्या घटकर 24657 रह गई। अब अंतिम सूची में इनकी संख्या बढ़कर 25742 हो गई। यानी 4255 दिव्यांग मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए और 1085 के नाम जोड़े गए।
18-19 आयुवर्ग के 41,202 मतदाता बढ़े
एसआईआर सर्वे शुरू हुआ तो जिले में 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 46,631 थी। मसौदा सूची जारी हुई तो इनकी संख्या 9079 रह गई। अब अंतिम सूची में इनकी संख्या बढ़कर 50281 हो गई। यानी इस आयुवर्ग के 41,202 नए मतदाता जोड़े गए।

बरेली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नाम कटे और बढ़े
बरेली विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक 70,018 लोगों ने फॉर्म 6, 7 व 8 भरे। इसमें सर्वाधिक 51,870 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरे। इसमें 2237 निरस्त हुए। नाम हटाने के लिए 1221 लोगों ने फॉर्म-7 भरे। इसमें 159 रिजेक्ट हो गए। नाम संशोधन के लिए 16,927 लोगों ने फॉर्म-8 भरा।
इसमें 706 निरस्त हुए। पूरे जिले में 2,76,250 लोगों ने फॉर्म-6, 7,111 ने फॉर्म-7 और 71,970 ने फॉर्म-8 भरे। निस्तारण के बाद 2,64,672 फॉर्म-6, 6,103 फॉर्म-7 और 69,539 फॉर्म-8 स्वीकार किए गए। 11,577 फॉर्म-6, 1,008 फॉर्म-7 और 2,426 फॉर्म-8 निरस्त हुए। यानी 3,55,331 लोगों ने इन तीनों फॉर्मों को भरा। इनमें से 3,40,314 फॉर्म स्वीकार किए गए। शेष 15,011 को निरस्त कर दिया गया।

लिंगानुपात और ईपी अनुपात में भी हुआ बदलाव
जिले के लिंगानुपात में भी बदलाव हुआ है। पहले 872 था, अब यह घटकर 832 हो गया है। इसी तरह जिले का ईपी (इलेक्टर पापुलेशन) अनुपात में भी बदलाव हुआ है। पहले यह 59.98 फीसदी था। अब यह घटकर 51.59 फीसदी रह गया है।
मतदाताओं ने सूचियों का किया अवलोकन
रिठौरा कस्बे में मतदाता सूचियों का प्रकाशन दरवारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रिठौरा और नगर पंचायत कार्यालय आदि बूथों पर किया गया। मतदाताओं ने सूचियों का अवलोकन किया।