सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rishabh Thakur Beats Up Youth from Another Community After Spotting Him with a Girl

Bareilly News: जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने की दबंगई, लड़की के साथ देख दूसरे समुदाय के युवक को पीटा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली से जिला बदर किए गए आरोपी ऋषभ ठाकुर का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह युवक की पिटाई करते दिख रहा है। यह वीडियो कब का है, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Rishabh Thakur Beats Up Youth from Another Community After Spotting Him with a Girl
आरोपी ने युवक को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने दूसरे समुदाय के युवक को लड़की के साथ देखकर उसे पीट दिया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऋषभ युवक की पिटाई करने के साथ गाली-गलौज करते भी नजर आ रहा है। ऋषभ की दबंगई पुलिस-प्रशासन के गले की फांस बनती जा रही है। फिलहाल, वीडियो की जांच की जा रही है।

Trending Videos


वायरल वीडियो कैंट इलाके का है। बताया जा रहा है कि हिंदूवादी नेता के रूप में पहचान बनाने के लिए ऋषभ ठाकुर ने खुद ही पिटाई कर इस घटना का वीडियो वायरल किया है। वीडियो रात के समय का है। इसे कब बनाया गया, यह स्पष्ट नहीं है। मूल रूप से सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर पर बारादरी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल 
जिला बदर होने के बावजूद अपने घर के पास घूमकर माहौल बनाने के मामले में पिछले दिनों उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जमानत के बाद वह दोबारा जिला बदर कर दिया गया। ऐसे में अगर ऋषभ ने फिर कैंट इलाके में आकर मारपीट की है तो पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर ही ऋषभ पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed