{"_id":"699e184248c90e1eed0083a0","slug":"rishabh-thakur-limped-out-of-jail-saying-i-will-do-anything-to-become-a-leader-bareilly-news-c-4-vns1074-833035-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी रिषभ ठाकुर, बोला- नेता बनने के लिए कुछ भी करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी रिषभ ठाकुर, बोला- नेता बनने के लिए कुछ भी करूंगा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में अपना आतंक बताने और स्पा सेंटर संचालिका का धमकाने के आरोपी रिषभ ठाकुर को जेल भेज दिया गया है। बारादरी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जब वह हवालात से बाहर निकला तो उसकी चाल बदली नजर आई।
आरोपी रिषभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में स्पा सेंटर संचालिका से चालीस हजार रुपये रंगदारी मांगने और गुंडा नियंत्रण अधिनियम का आरोपी रिषभ ठाकुर जब बारादरी थाने की हवालात से निकला तो चाल बदली नजर आई। उसने पुलिस से कहा कि नेता बनने के लिए वह कुछ भी करेगा। उसने साथियों पर धोखा देने का आरोप भी लगाया। एक मामले में जमानत मिलने के बावजूद दूसरे में उसे जेल जाना पड़ा।
कैफे में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोपी रिषभ ठाकुर को चार फरवरी को ही छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, पर वह हरकतों से बाज नहीं आया। हाल ही में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटर का स्टिंग ऑपरेशन किया। दावा किया गया था कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होते हैं। हालांकि पुलिस ने छापा मारा तो स्पा सेंटर बंद मिला था।
वायरल हुए थे ऑडियो
इस स्पा सेंटर को खुलवाने के नाम पर संचालिका से फोन कॉल पर चालीस हजार रुपये की मांग की गई। इसके ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रिषभ ठाकुर व उसके साथी आशू यादव की आवाज इन ऑडियो में बताई जा रही थी। रिषभ ने कहा था कि मैंने बरेली में आतंक यूं ही नहीं मचा रखा है। स्पा सेंटर संचालिका ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Trending Videos

गुंडा एक्ट के उल्लंघन में भेजा गया जेल
रिषभ ठाकुर को बारादरी पुलिस ने नवनिर्मित बीडीए कॉलोनी से सोमवार को गिरफ्तार किया था। शहर से गिरफ्तारी होने के बाद उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन के तहत अलग से बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे एसीजेएम टू कोर्ट में पेश किया गया। यहां वकीलों की बहस के बाद कोर्ट ने रंगदारी मांगने के मामले में रिषभ को जमानत दे दी, पर गुंडा एक्ट के उल्लंघन में उसे जेल भेज दिया गया।