सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads being built with the masala of corruption, 11 out of 17 samples failed the test.

Bareilly News: भ्रष्टाचार के मसाले से बन रहीं सड़कें 17 में से 11 के नमूने जांच में फेल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roads being built with the masala of corruption, 11 out of 17 samples failed the test.
विज्ञापन
बरेली। ठेकेदार सीमेंट के बजाय भ्रष्टाचार के मसाले से शहर की सड़कों का निर्माण करा रहे हैं। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद कराई गई तकनीकी जांच में इसका खुलासा हुआ है। 17 में से 11 फर्मों के नमूने जांच में फेल पाए गए।
Trending Videos

अब संबंधित ठेकेदारों को जुर्माना भरने के साथ ही दोबारा सड़क का निर्माण कराना होगा। जांच में सीएम ग्रिड योजना, नगर निगम निधि, 15वें वित्त आयोग और एनकैप परियोजना के तहत 30-30 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्यों को शामिल किया गया था। इस कार्रवाई से ठेकेदारों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए बृहस्पतिवार को खुद ही लैब पहुंच गए। उन्होंने 17 फर्मों की ओर से कराए जा रहे कार्यों के सैंपल मांगे और उनकी जांच कराई। इनमें 11 नमूने फेल पाए गए।
जांच के दौरान कई स्थानों पर सड़कों और नालियों के निर्माण की गुणवत्ता बेहद घटिया पाई गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर गुणवत्ता खराब मिली है, वहां दोबारा खोदाई करवाकर मानक के अनुरूप निर्माण कराए जाएं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित फर्मों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed