फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ruckus broke out at naming ceremony feast elderly man died in the scuffle in Bareilly

Bareilly News: नामकरण संस्कार की दावत में सब्जी मांगने पर हुआ बवाल, मारपीट में बुजुर्ग की मौत

Tue, 04 Aug 2026 02:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 02:26 PM IST
सार

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के रंधोली कला गांव में सोमवार रात नामकरण संस्कार की दावत के दौरान हुए झगड़े में बुजुर्ग की मौत हो गई। शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा सब्जी मांगने पर विवाद शुरू हुआ था। मारपीट से बुजुर्ग को अंदरूनी चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
ruckus broke out at naming ceremony feast elderly man died in the scuffle in Bareilly
सुखपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के रंधोली कला गांव में सोमवार रात नामकरण संस्कार की दावत में सब्जी मांगने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट हो गई। घटना में 60 वर्षीय सुखपाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे धर्मपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम विजय, मानसिंह, विनोद और मुकेश हैं, जो सभी सगे भाई बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना तब हुई जब गांव निवासी अवनीश के बेटे के नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। गांव का विजय नशे की हालत में सब्जी मांगने लगा। सुखपाल ने उसे दावत स्थल से सब्जी लेने को कहा, जिस पर विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे। सुखपाल को गंभीर चोटें आईं और बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में यह मामला गैर इरादतन हत्या का लग रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed