सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVI's health center is running on the basis of pharmacist

Bareilly News: फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा रुविवि का स्वास्थ्य केंद्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
RUVI's health center is running on the basis of pharmacist
विज्ञापन
महीनों से नहीं हैं चिकित्सक, दवा लेने के लिए आने वाले विद्यार्थी हो रहे परेशान
Trending Videos

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से चिकित्सक ही नहीं है। यह केंद्र एक फार्मासिस्ट के भरोसे ही संचालित किया जा रहा है। वह भी अक्सर नदारद रहते हैं। इसके चलते उपचार के लिए आने वाले विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे यहां एक लैब टेक्नीशियन व एक सफाई कर्मी मौजूद थे। छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा दवा लेने के लिए पहुंची थी। छात्रा ने बताया कि उसे जानकारी दी गई कि अभी फार्मासिस्ट नहीं हैं। इसलिए बाद में आना। पेट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे तीन अन्य छात्रों को भी बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले लोगों ने बताया कि पहले एक मेडिकल कॉलेज से यहां चिकित्सक आते थे। कई महीनों से वह भी नहीं आ रहे हैं। केवल फार्मासिस्ट के सहारे ही स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पैथालॉजी लैब पर भी ताला है।
स्वास्थ्य केंद्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र पर एक एमबीबीएस डॉक्टर व एक नर्स की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव निकाला है। इससे पहले राजश्री मेडिकल कॉलेज से एमओयू था, जहां से डॉक्टर आते थे। दूरी अधिक होने की वजह से चिकित्सक ने आना बंद कर दिया।
पैथालॉजी लैब की स्वीकृति स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है। जब इसे बनाया गया था, तो मेडिकल कॉलेज के एमओयू से ही इसे संचालित होना था। हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। इसके बाद पैथालॉजी को बंद कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed