फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School Girl commits suicide after video and photos goes viral in Bareilly

बरेली में छात्रा ने दी जान: एक संगठन के लोगों ने होटल में प्रेमी संग पकड़ा था, वीडियो बनाकर किया था वायरल

Wed, 22 Jul 2026 12:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
School Girl commits suicide after video and photos goes viral in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार रात अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने यह कदम होटल में प्रेमी संग पकड़े जाने और उसके फोटो-वीडियो वायरल होने से आहत होकर उठाया। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रा और उसके प्रेमी के फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने बनाए थे फोटो वीडियो 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छात्रा अपने दूसरे समुदाय के प्रेमी और उसके दोस्त के साथ एक होटल में गई थी। प्रेमी का दोस्त कमरे के बाहर निगरानी कर रहा था। सूचना मिलने पर एक संगठन के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और हंगामा किया। प्रेमी जोड़े के भागने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो और वीडियो बना लिए। इन फोटो और वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रेमी के दोस्त को पकड़कर इज्जतनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। वीडियो वायरल होने से छात्रा बहुत आहत थी, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और संभावित कार्रवाई
छात्रा की आत्महत्या की सूचना पर बिथरी थाना प्रभारी राजेश बाबू और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा का शव बरामद किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। साथ ही, छात्रा का वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है। पुलिस परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed