सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students Wrote Appeals to Be Passed in UP Board Exam Answer Sheets

Bareilly: 'गुरु जी पास कर दो प्लीज, फेल हुई तो...', यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में लिखी अजब-गजब अपील

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में कुछ विद्यार्थियों ने पास करने की गुहार लिखी, जिसे पढ़कर मूल्यांकन करने वाले शिक्षक भी हैरान रह गए। बरेली में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान इस तरह के मामले सामने आए हैं। 

Students Wrote Appeals to Be Passed in UP Board Exam Answer Sheets
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। बरेली जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों को विद्यार्थियों की कॉपियों पर अजीबोगरीब अपीलें पढ़ने को मिल रही हैं, जिन्हें पढ़कर वे कभी हैरान हो रहे हैं तो कभी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। कॉपियों में सवालों के जवाबों की जगह कुछ विद्यार्थियों ने अपनी पारिवारिक मजबूरियां, धार्मिक आस्था और निजी जीवन के संकट लिखे हैं।

Trending Videos


मूल्यांकन के दौरान एक मामला तब सामने आया जब इंटर के एक छात्र ने अपनी कॉपी में गुहार लगाते हुए लिखा, गुरु जी, मुझे पास कर दो प्लीज। छात्र ने अपनी मजबूरी बताते हुए लिखा कि उसके माता-पिता अक्सर बीमार रहते हैं और सुबह-शाम उनकी सेवा करने के साथ-साथ घर के अन्य कामों की जिम्मेदारी भी उसी पर है। इसके कारण वह पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाया। उसने आगे लिखा कि यदि वह फेल हो गया तो उसके बीमार माता-पिता को गहरा सदमा लगेगा, इसलिए उसे पास करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'फेल हुई तो घरवाले शादी करा देंगे' 
सिर्फ छात्र ही नहीं, छात्राएं भी अपनी निजी परेशानियों का जिक्र कर परीक्षकों का दिल पसीजने की कोशिश कर रही हैं। एक छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा कि उसके घरवाले उसकी शादी कराने पर अड़े हैं। आगे लिखा कि परिवार ने उसे अल्टीमेटम दिया है कि यदि वह इंटर में फेल हुई, तो उसकी पढ़ाई छुड़वा दी जाएगी और गांव के ही किसी लड़के से उसकी शादी कर दी जाएगी। वहीं कुछ छात्रों ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर वे फेल हुए तो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।

शिक्षकों का कहना है कि हर साल इस तरह की अपीलें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार छात्रों ने अपनी निजी जिंदगी और शादी टूटने जैसे विषयों को भी उत्तर पुस्तिकाओं में शामिल कर लिया है। हालांकि, इन अपीलों का असर अंकों पर नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed