सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunita's condition improves, Electricity Corporation forgets to pay Rs 10,000 for her treatment

Bareilly News: सुनीता की हालत में सुधार, इलाज के लिए 10 हजार देकर भूल गया विद्युत निगम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sunita's condition improves, Electricity Corporation forgets to pay Rs 10,000 for her treatment
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव सूदनपुर में शनिवार सुबह घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ने से छात्र सुभाष और दिव्यांग कुंवरपाल की मौत के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने पीड़ितों के परिजनों को कई आश्वासन दिए, लेकिन दूसरे दिन ही सच्चाई सामने आने लगी है। हादसे में झुलसी सुभाष की मां सुनीता के इलाज का खर्च उठाने का दावा करने वाले अधिकारियों ने अब तक सिर्फ 10 हजार रुपये ही दिए हैं।
Trending Videos

सुनीता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बेटे सुनील ने बताया कि मां के इलाज पर वह घर में रखे रुपयों के साथ ही उधार लेकर 25 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। विद्युत निगम के अधिकारी शनिवार को अस्पताल आए थे। इसके बाद किसी ने इधर का रुख नहीं किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने शनिवार को मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा और एक-एक सदस्यों को संविदा पर नौकरी के साथ सुनीता के इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक कुंवरपाल के भाई छोटे ने बताया कि दूसरे दिन विद्युत निगम के किसी कर्मचारी या अधिकारी ने संपर्क नहीं किया। शनिवार को ही अधिकारी आश्वासन देकर चले गए थे। इधर, गांव में रविवार को भी मातमी माहौल रहा। शनिवार शाम पोस्टमाॅर्टम के बाद गांव के श्मशान में सुभाष और कुंवरपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हादसे के बाद सूदनपुर में अंधाधुंध बिजली कटौती
अलीगंज। सूदनपुर में शनिवार को हादसे में दो लोगों की मौत के बाद शाम से अंधाधुंध कटौती शुरू कर दी गई। गांव के गजेंद्र, राजकुमार, छोटे, राजवती, राजेंद्र आदि ने बताया कि शनिवार शाम से रविवार शाम तक गांव को बमुश्किल सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति दी गई है। इसको लेकर अलीगंज उपकेंद्र पर शिकायत की गई तो सूदनपुर ग्रामीण फीडर ब्रेक डाउन में जाने की बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed