सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The blossom has given us breath, now the mango trees will shower sweetness

Bareilly News: बौर ने बख्शी सांसें, अब मिठास लुटाएंगे आम के पेड़

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The blossom has given us breath, now the mango trees will shower sweetness
विज्ञापन
बरेली। बौर ने करीब दो सौ आम के पेड़ों को सांसें बख्श दी। इनकी कटान में पहले कानूनी अड़चन रही, फिर स्थलीय सत्यापन में देरी हुई। अब ये पेड़ जहां वातावरण की सेहत सुधारेंगे, वहीं आरी चलाने के लिए आतुर इन्सान को अपनी मिठास से निहाल करेंगे।
Trending Videos

वन विभाग को करीब 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनके जरिये पांच सौ पेड़ों की कटान के लिए अनुमति मांगी गई थी। 20 मार्च तक इन आवेदनों की जांच कर अनुमति दी जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दरअसल, ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया था। नया एक्ट 25 फरवरी को लागू किया गया। इसके बाद आवेदनों की स्थलीय जांच हुई। करीब दो सौ पेड़ों पर बौर पाए जाने पर उनकी कटाई की अनुमति नहीं दी गई। अब ये बौर फल का रूप लेंगे। जो लोग इन पेड़ों को काटने के लिए अनुमति मांग रहे थे, उन्हीं को अमिया की मिठास से निहाल करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


--
आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। जिन पेड़ों में बौर या फल आ गए हैं, उनको छोड़कर अन्य पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी गई है। - विमल भारद्वाज, उप प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed