{"_id":"69c1a97bb6e0870c8d0cefd5","slug":"the-contractor-fled-leaving-the-road-incomplete-stalling-the-citys-development-bareilly-news-c-4-bly1053-849496-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधूरी सड़क छोड़कर भागे ठेकेदार, अटका शहर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधूरी सड़क छोड़कर भागे ठेकेदार, अटका शहर का विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की ओर से शहर में कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्य बीच में ही छोड़कर ठेकेदार भाग गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। महीनों बाद भी ठेकेदार दोबारा नहीं लौटे। इससे लाखों रुपये की लागत के कार्य अटक गए हैं। अब वित्त वर्ष समाप्त होने में सिर्फ एक सप्ताह बाकी है। ऐसे में ये काम इस वित्तीय वर्ष में पूरे नहीं हो पाएंगे। निगम के एक्सईएन राजीव राठी का कहना है कि जो सड़कें रह गई हैं, उन्हें भी ठीक कराया जाएगा।
वार्ड 36 जौहरपुर
सर्वोदय नगर कॉलोनी में राजू के घर से देवीप्रसाद के घर तक सड़क का निर्माण होना था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आठ महीने पहले ठेकेदार ने नाली का निर्माण करा दिया, पर उसके बाद काम ठप है। बरसात में जलभराव की वजह से यहां से निकला दूभर हो जाता है। कीचड़ होने के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर जख्मी हो चुके हैं। पार्षद सुदामा देवी ने बताया कि करीब 25 लाख की लागत से रोड, नाली समेत अन्य कार्य होने हैं। ठेकेदार दीपेंद्र शर्मा को इसका टेंडर मिला है, लेकिन वह काम छोड़कर भागा हुआ है। बताया कि ठेकेदार की शिकायत महापौर से करेंगे।
वार्ड 42 चौधरी मोहल्ला
गढ़ी इलाके की सड़क करीब तीन माह से टूटी पड़ी है। इस रोड का निर्माण बीबीएल स्कूल के पास से करीब 500 मीटर आगे तक होना था। टेंडर प्रकिया होने के बाद ठेकेदार ने सड़क को खोदकर छोड़ दिया है। काम नहीं होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात के बाद रोड दलदली हो जाती है, जिससे वहां से निकलने वालों को परेशानी होती है। पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोड के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। जल्द ही रोड बन जाएगी।
वार्ड 73 विधौलिया
यहां इंटरलॉकिंग सड़क टूटी पड़ी है। कई बार मोहल्ले के लोग वार्ड के पार्षद मुहम्मद गुलबशर से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन रोड अभी तक नहीं बनी। बताया जाता है कि अक्तूबर 2025 में 215 मीटर लंबी रोड के लिए वर्कऑर्डर जारी हुआ था। 23 लाख रुपये की लगात से सीसी रोड का निर्माण होना था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। रोड टूटी होने की वजह से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए।
Trending Videos