{"_id":"69bc542da7e875788604988c","slug":"the-number-of-patients-with-cold-and-fever-has-increased-and-the-wait-for-treatment-has-increased-bareilly-news-c-4-1-bly1039-846611-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्दी और बुखार के मरीज बढ़े, इलाज के लिए बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्दी और बुखार के मरीज बढ़े, इलाज के लिए बढ़ा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण सर्दी, जुखाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब इलाज के लिए मरीजों का इंतजार बढ़ गया है।
बुधवार के अलावा बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है। सीएचसी अधीक्षक वैभव राठौर ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 300 से 400 नए मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, पुराने मरीजों को जोड़कर कुल मरीजों की संख्या करीब 700 तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कई मरीज बुखार, गले में खराश, खांसी और शरीर दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन मरीजों की अधिक संख्या के कारण इंतजार करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि इस मौसम में ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव करें। मौसम के अनुसार, कपड़े पहनें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही अस्पताल में अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी हैं। संवाद
Trending Videos