सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man threatened to enter an oil depot's parking area and commit an atrocity similar to the Badaun incident

Bareilly News: तेल डिपो की पार्किंग में घुसकर बदायूं जैसा कांड करने की धमकी, आरोपी हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के आंवला में एक युवक ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित भारत पेट्रोलियम तेल डिपो की पार्किंग में घुसकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसने बदायूं जैसा कांड करने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

man threatened to enter an oil depot's parking area and commit an atrocity similar to the Badaun incident
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के आंवला स्थित तेल डिपो की पार्किंग में घुसकर पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने अभद्रता की। आरोप है कि उसने बदायूं जैसा कांड करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि उसके पास असलहे भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा मिलने की बात से इन्कार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में डिपो प्रबंधन की ओर से एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है।

Trending Videos


रेलवे स्टेशन रोड स्थित भारत पेट्रोलियम तेल डिपो की पार्किंग में दोपहर को एक युवक सिक्योरिटी को चकमा देकर अपने साथियों के साथ अंदर घुस गया। आरोप है कि डिपो अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए हंगामा करने लगा। पार्किंग में मौजूद टैंकर चालक व परिचालक भी इकट्ठा हो गए। हंगामे की सूचना पर डिपो के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी से हुई नोकझोंक
पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। मौका पाकर उसके साथी फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी के पिता का संभल जिले में पेट्रोल पंप है। वह बुधवार को भी डिपो आया था। तेल की आपूर्ति न मिलने की बात कह रहा था। उसकी एक वरिष्ठ अधिकारी से तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोपी जाते हुए अधिकारी को देख लेने की धमकी देकर गया था। बृहस्पतिवार को डिपो आने पर उसे पता चला कि उक्त अधिकारी छुट्टी पर है। इसके बाद वह हंगामा करने लगा। 

इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। जो तहरीर मिली है, उसमें आरोपी का नाम तक नहीं लिखा है। आरोपी के पास कोई असलहा नहीं मिला। डिपो प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके अग्रिम कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में डिपो प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई पर कॉल रिसीव नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed