सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cattle smugglers involved in cow slaughter shot in the leg during police encounter; four arrested

बरेली: गोकशी करने वाले दो तस्करों के पैर में गोली मारी, चार गिरफ्तार; बहेड़ी पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Mar 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

सीओ बहेड़ी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बहेड़ी पुलिस उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया।

Two cattle smugglers involved in cow slaughter shot in the leg during police encounter; four arrested
दो तस्करों को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहेड़ी पुलिस ने श्यामाचरण गौंटिया क्षेत्र के जंगल में किच्छा नदी के किनारे एक संरक्षित पशु का कटान करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ की है। कुल चार तस्करों की गिरफ्तारी की गई है, इनमें से दो फैजान व लईक के पैर में गोली लगी है। 

Trending Videos


सीओ बहेड़ी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बहेड़ी पुलिस उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया। वाहन सवार लोगों ने टेंपो को तेजी से नहर पटरी की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करने पर लगभग 400 मीटर आगे जाकर टेंपो फंस गया। इस दौरान टेंपो सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, इसमें होमगार्ड सरजीत सिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी फैजान व शीशगढ़ के जाफरपुर निवासी लईक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अन्य दो अभियुक्तों बहेड़ी के राजा नगर निवासी सद्दाम व श्यामाचरण गौंटिया निवासी रवि पुत्र जयपाल को मौके से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे, एक खोखा, चार कारतूस, एक तमंचा, एक रिवाल्वर, पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, एक टेंपो वाहन, रुपये 10 हजार नकद व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed