सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bomb threat to Bareilly passport office

बरेली पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी: ईमेल आने के बाद मचा हड़कंप, बम फटने का समय भी बताया, मौके पर पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Mar 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat to Bareilly passport office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

यूपी के बरेली जिले के प्रियदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में शुक्रवार सुबह 11:15 बजे धमकी भरा मेल आने के बाद अधिकारी सन्न रह गए। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची और सघन जांच शुरू कर दी गई। 

Trending Videos


ईमेल में बताया गया है कि दो बजे बम फटेगा। इसके बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में पुराने पासपोर्ट ऑफिस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी भी बैठते हैं। फिलहाल पुलिस और बमनिरोधक दस्ते की टीम ने परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सब्जी वालों और दुकानदारों को भी वहां से हटने को कहा गया है। वैसे माना जा रहा है कि किसी ने सनसनी फैलाने के लिए ऐसा किया है लेकिन एहतियात के तौर पर सारे कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed