फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three killed, two injured in collision between Scorpio and Canter on Pilibhit Highway

UP: चालक को झपकी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, स्कॉर्पियो-कैंटर की भिड़ंत में गई थी तीन लोगों की जान

Fri, 17 Jul 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 17 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

बरेली-पीलीभीत निर्माणाधीन हाईवे पर स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों से भरे कैंटर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के हरजीत सिंह (60), संतोख सिंह (62) व भिंदर कौर (52) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three killed, two injured in collision between Scorpio and Canter on Pilibhit Highway
स्कॉर्पियो और कैंटर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी और कैंटर की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों पंजाब के निवासी थे। वह लखीमपुर खीरी के पलिया से लौट रहे थे। गुरुवार को इनायतपुर गांव के पास हुए हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने उनको सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक को झपकी आने और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना जिले के मछिवारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुंदरनगर में मुकुंद सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे दलजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना और लखीमपुर खीरी के पलिया में उनका मर्चिया फार्म है। दो दिन पहले उनके पिता मुकंद सिंह, मां भिंदर कौर, समधी संतोख सिंह, संतोख सिंह के भांजे हरजीत सिंह व साथी लाडी सिंह उनके फार्म हाउस आए थे। बृहस्पतिवार को सभी स्कॉर्पियो से पंजाब लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत निर्माणाधीन हाईवे पर इनायतपुर गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों से भरे कैंटर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के लुधियाना जिले के कुमकला थाना क्षेत्र के ग्राम सतराना निवासी हरजीत सिंह (60), मछिवारा थाना क्षेत्र के ग्राम राह निवासी संतोख सिंह (62) व भिंदर कौर (52) की मौत हो गई।

विज्ञापन

कार चला रहे मुकंद सिंह और उनके पास बैठे रूपनगर जिले के चमकौर साहिब थाना क्षेत्र के ग्राम बस्सी निवासी लाडी सिंह घायल हो गए। हादसे में कैंटर और कार के परखचे उड़ गए। सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed