सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders raised questions on measurement, officers explained

Bareilly News: व्यापारियों ने पैमाइश पर उठाए सवाल, अफसरों ने समझाया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Traders raised questions on measurement, officers explained
विज्ञापन
बरेली। कोहाड़ापीर से धर्मकांटे तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान पर जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों ने पैमाइश को गलत बताया। इस पर अफसरों ने उनको समझाया।
Trending Videos

कमेटी के सदस्य अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय अन्य अधिकारियों के साथ एमबी इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचे। बैठक से पहले ही अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि चौड़ीकरण के मामले की निगरानी शासन स्तर से हो रही है, लिहाजा इसे रोका नहीं जा सकता है। निगम की ओर से व्यापारियों को वर्ष 1920 का नक्शा भी दिखाया गया, जिसमें रोड को वर्तमान समय से चौड़ा दिखाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इसी नक्शे के मुताबिक पैमाइश हुई है। लोगाें ने निगम की भूमि पर कब्जा कर लिया है। बीच-बीच में कई बातों का व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा पैमाइश की मांग पर बिगड़ी बात
कुछ व्यापारियों ने दोबारा पैमाइश की मांग की तो अधिकारियों ने साफ मना कर दिया। इस पर कई व्यापारियों ने नाराजगी भी जाहिर की। निगम की ओर से कहा गया कि दोबारा पूरी रोड की पैमाइश कराना संभव नहीं है। अगर व्यापारी चाहते हैं तो किन्हीं दो जगहों पर नपाई कराई जा सकती है। इस पर सहमति बन गई। मंगलवार को निगम के अधिकारी व व्यापारी भारत सेवा ट्रस्ट के पास एकत्र होकर दोबारा नपाई कराएंगे।

फिर उठा पेट्रोल पंप को बचाने का मुद्दा
बैठक में कोहाड़ापीर पर बने पेट्रोल पंप को बचाने का मुद्दा फिर उठा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पंप को बचाया जा रहा है। अगर ठीक से नपाई हो तो अतिक्रमण वहां भी है, जिसे हटाना चाहिए।
वर्जन
मंगलवार को व्यापारियों के बताए दो स्थानों पर दोबारा नपाई कराई जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बैठक भी की जाएगी, ताकि सभी लोग संतुष्ट हो सकें। - शशि भूषण राय, अपर नगर आयुक्त
----
40 दुकानदारों और फड़ वालों को भेजे नोटिस

बरेली। नगर निगम की ओर से कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटा चौराहे तक 40 और कब्जेदारों को नोटिस भेजे गए है। इन्हें जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि इस सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके चलते अतिक्रमण करने वाले लोगाें को पहले ही नोटिस जारी किया गए थे। अब 40 और कब्जेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed