सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Village Panchayat land occupied under the guise of poultry farm

Bareilly News: पोल्ट्री फाॅर्म की आड़ में ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Village Panchayat land occupied under the guise of poultry farm
विज्ञापन
शाही। पोल्ट्री फाॅर्म की आड़ में ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत बृहस्पतिवार को पुलिस से की गई है।
Trending Videos

क्षेत्र के दौली जवाहरलाल गांव में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर आरआरसी केंद्र के सामने कुछ ग्रामीण अपने पोल्ट्री फॉर्म के पास अवैध रूप से मिट्टी पटान करके कब्जा कर रहे हैं। बुधवार की शाम करीब छह बजे प्रधान चमन सिंह ने ग्राम पंचायत की भूमि पर मिट्टी पटान करने के लिए मना किया तो पोल्ट्री फाॅर्म से शराब पीकर आ रहे तीन आरोपियों ने गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने बताया, भूमि से मिट्टी हटाने के लिए कह दिया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हाईवे किनारे वृद्ध की जमीन पर कब्जा, होगी जांच

बहेड़ी। नगर पालिका क्षेत्र में हाईवे किनारे एक वृद्ध की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया है। मामले की शिकायत मिलने पर नगर पालिका ने जांच बैठाई है।
दिलीप चंद्र निवासी हल्द्वानी ने शासन में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बाईपास रोड पर नैनीताल हाईवे के पास आठ बीघा जमीन है। आरोप है कि उनकी जमीन पर किसी ने अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। यही नहीं बगैर नक्शा और नामांतरण के हाईवे किनारे निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। उधर, पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीधे शासन में जाकर कर दी। शासन के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने इस मामले में जांच बैठा दी है। जमीन स्वामी के बगैर बैनामा कराने व उनकी जमीन का किसने बैनामा कर दिया। अब इसकी जांच चल रही है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed