{"_id":"69bc5418f6119461bf0b7c8b","slug":"village-panchayat-land-occupied-under-the-guise-of-poultry-farm-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106764-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंजन पार्ट्स व्यापारी की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंजन पार्ट्स व्यापारी की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रुपयों के लेनदेन के विवाद से परेशान इंजन पार्ट्स व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पूर्व कार्रवाई न होने पर परिजन शव का अंतिम संस्कार न कराने की जिद पर अड़े रहे और आरोपी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते रहे। हालांकि पुलिस ने बमुश्किल समझाकर व्यापारी के परिजनों को मनाया।
कस्बे के मोहल्ला गंगवार कॉलोनी में 65 वर्षीय बुद्धसेन गंगवार कस्बे के मुख्य मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास अपनी इंजन पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उनका थाना हाफिजगंज के सुड़ियावा गांव के निवासी मुकेश कुमार से रुपयों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वह बार-बार रुपये को लेकर उन्हें धमकी दे रहा था, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही थी। इसके बाद बुधवार को व्यापारी का शव उनकी दुकान में फंदे पर लटका मिला। उनके बेटे दिनेश चंद्र ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से मांग की।
दिनेशचंद्र का आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बृहस्पतिवार को उनका शव पोस्टमाॅर्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मृतक के परिजन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। बाद में पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
Trending Videos