सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women were made aware about prevention of anemia and cervical cancer.

Bareilly News: महिलाओं को एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware about prevention of anemia and cervical cancer.
विज्ञापन
महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। इसलिए शारीरिक समस्याएं होने पर विशेषज्ञ के परामर्श से जांच करानी चाहिए, ताकि किसी बीमारी के गंभीर होने से पूर्व पहचान और इलाज हो सके। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को वामा सारथी के तत्वावधान में बरेली ऑब्सट्रेटिक्स गायनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी, वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित महिला कल्याण स्वास्थ्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह जानकारी दी।
Trending Videos

सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. लतिका अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को बताना, स्त्री रोगों, स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसएसपी अनुराग आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एएसपी सोनाली मिश्रा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अनीता नाथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीनेशन, योनि स्राव की वजह और बचाव, मासिक धर्म अनियमितता, एनीमिया की जानकारी दी गई।

सौ महिलाओं की हुई जांच
कार्यक्रम में 35 से 40 वर्ष आयुवर्ग की सौ महिलाओं की एलबीसी स्क्रीनिंग, 90 की सीबीसी, ब्लड शुगर, एनीमिया समेत सर्वाइकल कैंसर की जांच हुई। यहां आयोजन समिति की सदस्य डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. दरख्शा अब्बास, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. आशु सक्सेना व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed