सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   World Oral Health Day today: Dirty teeth can cause heart disease, risk of oral cancer

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस आज : हृदय रोगों की वजह बन सकते हैं गंदे दांत, मुख कैंसर का खतरा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
World Oral Health Day today: Dirty teeth can cause heart disease, risk of oral cancer
विज्ञापन
डेंटिस्ट के मुताबिक, 60 फीसदी लोग मौखिक स्वास्थ्य से बेपरवाह
Trending Videos


बरेली। मुंह से दुर्गंध आए और बार-बार छाले निकलें तो डेंस्टिस्ट को दिखाएं। ये मुंह में बैक्टीरिया पनपने का संकेत है। गंदे दांताें के बैक्टीरिया खून में पहुंचकर दिल की नसों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे हृदय रोगों की आशंका बढ़ती है। मुख कैंसर भी हो सकता है।
दंत चिकित्सक अनूप आर्य के मुताबिक, मुंह की ठीक से सफाई न होेने से हैलिटोसिस (मुंह से दुर्गंध) की समस्या होती है। यह दांतों में फंसी गंदगी के सड़ने से पनपे बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये धीरे-धीरे खून में पहुंचकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं। इनके नसों में पहुंचने से हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक यही स्थिति रहे तो पायरिया भी हो सकता है। इसमें भी मुंह से बदबू आती है। दांत ढीले होने लगते हैं। तंबाकू सेवन करने वालों में यह दिक्कत जल्दी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनूप के मुताबिक, करीब 60 फीसदी लोग मौखिक स्वास्थ्य के प्रति बेपरवाह होते हैं। इसमें युवाओं और बच्चों की संख्या करीब 25 फीसदी है। सुबह देर से उठने और घर से निकलने की जल्दबाजी में ब्रश करने के नाम पर खानापूरी की वजह से ये दिक्कतें होती हैं। इसलिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मुंह में छाले हो रहे हों तो सुधारें खानपान
डेंटिस्ट डॉ. पुनीत लुनियाल के मुताबिक, बाहर के खाद्य पदार्थ में केमिकल का प्रयोग होता है। ऐसे पदार्थों के सेवन से दांतों की सेहत प्रभावित होती है। मुंह में इंफेक्शन होने से अंदरूनी त्वचा या जीभ पर हल्के घाव यानी छाले बनते हैं। बार-बार यह दिक्कत हो तो खानपान सुधारें। डॉक्टर को दिखाएं।

दांतों को साफ रखने का तरीका
सुबह-शाम दो बार हल्के हाथ से दो मिनट ब्रश करें। जीभ को जरूर साफ करें। खाने के बाद कुल्ला करें। सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें, ताकि मसूड़े न घिसें। तंबाकू, पान मसाले का सेवन न करें। साल में एक बार जांच जरूर कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed