सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young Man Drowns in Devha River in Bareilly

Bareilly News: देवहा नदी में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था; गोताखोरों ने निकाला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में दोस्तों के साथ देवहा नदी में नहाने गए युवक की डूबकर हो गई। गोताखोरों ने उसका शव नदी से निकाला। घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया। 

Young Man Drowns in Devha River in Bareilly
रवि कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी रवि कुमार (19 वर्ष) की बुधवार को देवहा नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी तलाश के बाद शव बाहर निकाला। क्योलड़िया के गांव अमीरनगर निवासी सुमेर लाल ने बताया कि बुधवार को उनके घर में नामकरण समारोह था। रवि कुमार अपने सगे भाई मोनू यादव, दोस्त सोनू शर्मा और शिवम के साथ इसी समारोह में शामिल होने आए थे।

Trending Videos


गर्मी होने के कारण वह दोस्तों के साथ देवहा में नहाने चले गए। इस दौरान रवि डूब गए।  सूचना पर तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर वेद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रवि की तलाश के लिए बरखेड़ा से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने रवि को नदी से निकाला। परिजन उनको सीएचसी नवाबगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता वृद्धा का शव गेहूं के खेत में मिला
क्योलड़िया के गांव केशरपुर बन्नाई में 26 मार्च से लापता शांति देवी (76 वर्ष) का शव बुधवार को गेहूं के खेत में मिला। पशुओं ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। चप्पल-कपड़ों से वृद्धा की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव केशरपुर बन्नाई वीरेंद्र पाल ने बताया कि वह किसान हैं। उनकी मां शांति देवी 26 मार्च से लापता थीं। क्योलड़िया थाने में 27 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

वीरेंद्र ने बताया कि उनकी मां मानसिक बीमार थीं। पहले भी कई बार खेतों में रह जाती थीं। उनको ढूंढा जाता था। 26 मार्च से उनकी तलाश की गई थी। अब बुधवार को गांव में गेहूं के खेत पर उनका शव मिला। जंगली पशुओं ने शव को खा लिया था। पुलिस की सूचना पर मौके पर जाकर मां की चप्पल और कपड़ों से उनकी पहचान की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उनके परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed