सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two pairs of special trains between Delhi-Sitamarhi and Barauni-Amritsar

Railway: दिल्ली-सीतामढ़ी और बरौनी-अमृतसर के बीच दो जोड़ी विशेष गाड़ियां, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टियों से पहले ही नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बरेली होकर दो जोड़ी और विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की है।

Two pairs of special trains between Delhi-Sitamarhi and Barauni-Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी के सीजन में ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने बरेली होकर दो जोड़ी और विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की है। यह गाड़ियां गोरखपुर होते हुए दिल्ली-सीतामढ़ी और बरौनी अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 09 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से रात 11:05 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:12 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। 

Trending Videos


04009 सीतामढ़ी-दिल्ली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से रात एक बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:52 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04610 अमृतसर-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:42 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन रात 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 04609 बरौनी-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी  21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 8:50 बजे चलने के बाद रात 11:07 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 3:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी का 46 फेरों के लिए विस्तार
गर्मी के सीजन में ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे ने 04652/04651 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी के संचालन को अप-डाउन 46 फेरों के लिए विस्तार दिया है। अमृतसर से 15 जुलाई और जयनगर से 17 जुलाई तक इस गाड़ी का संचालन किया जाएगा। समय सारिणी और ठहराव के स्टेशन पूर्ववत रहेंगे।

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-पांच पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नौ अप्रैल से अगले आदेशों तक 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त रहेगी। यह गाड़ी दादर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और वापसी में दादर स्टेशन से ही काठगोदाम के लिए चलेगी। 

दो दिन बंद रहेगी मकरंदपुर-घटपुरी रेलवे क्रॉसिंग
इज्जतनगर मंडल के तहत आने बाली मकरंदपुर-घटपुरी स्टेशनों के बीच किमी. संख्या-338/12-13 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-261/मी (भमोरा-आंवला मार्ग) आठ अप्रैल को रात 10 से सुबह छह बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस अवधि में वहां बीसीएम मशीन से डी स्क्रीनिंग कार्य कराया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में अलीगंज मार्ग पर स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed