सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth kills friend in Bareilly after spilling a peg of liquor

Bareilly News: शराब का पैग गिरने पर दोस्त की हत्या, आरोपी युवक ने सरिया घोंपी, फट गए फेफड़े

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शराब का पैग गिरने पर एक युवक ने अपने दोस्त हप्पू की हत्या कर दी गई। दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 

Youth kills friend in Bareilly after spilling a peg of liquor
मृतक हप्पू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली शहर में घूमकर दुकानों पर नींबू-मिर्च लटकाने वाले हप्पू की सरिया घोंप कर दी गई। पुलिस ने उसके दोस्त सुमित को गिरफ्तार किया तो खुलासा हो गया। आरोपी ने नशे के दौरान लड़ाई होने, शराब गिरने के बाद और शराब लाने के लिए रुपये न देने की बात पर हत्या करने की बात कबूल की।



नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर उर्फ नवादा निवासी काजल ने इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनके पति हप्पू (38 वर्ष) गांव लालपुर में रह रहे थे। 14 जून की रात वह लालपुर गांव के महेश बाबू के घर के आगे खाली जगह पर सो रहे थे। उनके पास दूसरी चारपाई पर रिश्तेदारी में आया शेरगढ़ के वार्ड तीन का रहने वाला सुमित भी सो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में घेरकर सिर में मारी गोली, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


दोनों में 13 जून को शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। इससे नाराज सुमित ने रविवार रात मच्छरदानी में लगी सरिया निकालकर हप्पू पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे हप्पू के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। लालपुर गांव निवासी प्रफुल्ल पटेल उसे जिला अस्पताल ले गए। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने स्वीकारा जुर्म
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में फेफड़े फटने और ज्यादा रक्त बहने से हप्पू की मौत की पुष्टि हुई। काजल की ओर से सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी शिवम आशुतोष के मुताबिक, दोनों रोज रात को देसी शराब पीते थे। उस रात झगड़े में शराब गिर गई तो सुमित ने हप्पू से और शराब लाने के लिए रुपये मांगे। इन्कार करने पर उसे सरिया से घोंपकर मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed