सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 youth got jobs in the employment fair.

Basti News: रोजगार मेले में 21 युवाओं को मिली नौकरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
21 youth got jobs in the employment fair.
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 18 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर दिए गए। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। हालांकि, लक्ष्य दो हजार पदों पर भर्ती करने का था।
Trending Videos

मेले में 2500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। टाटा मोटर लखनऊ और पंतनगर, श्रीराम रिंग पिस्टन, एलएनटी, जय भारत लिमिटेड, जय भारत मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, एजी. इंडस्ट्रीज, रिलायंस, फ्लिपकार्ट, लावा, मोटरोला, मदरसन आदि कंपनियों ने प्रतिनिधियों ने अभ्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। इससे पहले सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि सरोज मिश्र, नगर पालिका की अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिला सोवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ओर शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की प्राणि विज्ञान की विभागाध्यक्ष सुष्मिता श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया |
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है। उसी के परिपेक्ष्य में यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है कि जब अभ्यर्थी अपने ही जनपद में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि यह मेला पूरी तरह से निशुल्क है। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के आवंटित कक्ष में अपने-अपने बायोडाटा के साथ इंटरव्यू के माध्यम से चयन के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed